HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा: गांवों से पलायन व बंजर होती खेती पर गहरी चिंता जताई

अल्मोड़ा: गांवों से पलायन व बंजर होती खेती पर गहरी चिंता जताई

ADVERTISEMENTS

👉 इंद्रसिंह-आनसिंह स्मृति सार्वजानिक न्यास को झालडुंगरा में कार्यक्रम
👉 समारोह में वर्मा, महरा, रावत, जोशी व बगड्वाल सम्मानित

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा: जिले के मल्ला सालम क्षेत्र के ग्राम झालडुंगरा में इंद्रसिंह-आनसिंह स्मृति सार्वजानिक न्यास ने ग्रामीण विकास पर गोष्ठी की गई। जिसमें पलायन बढ़ने और खेती बंजर होने पर चिंता जताई। इसके अलावा सम्मान समारोह आयोजित किया गया। जिसमें सामाजिक क्षेत्र में सराहनीय योगदान देने वाले लोगों को सम्मानित किया गया। इस बीच सांस्कृतिक टीमों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए।

‘गांव से पलायन: कारण एवं निदान’ विषयक गोष्ठी में विचार रखते हुए वक्ताओं ने सरकारी शिक्षा की दयनीय दशा और दिन-ब-दिन गिरती छात्रसंख्या पर गहरी चिंता जताई। वक्ताओं ने गांवों से पलायन बढ़ते चले जाने और गांवों की उपजाउ खेती बंजर होते चले जाने पर भी चिंता जताई। उन्होंने सुझाव देते हुए कहा कि गांवों में भूमि चकबंदी करके तथा सरकारी शिक्षा की हालत में सुधार करके पलायन को रोका जा सकता है। इसके बाद सम्मान समारोह में सामाजिक क्षेत्र में उनके योगदान को देखते हुए अधिवक्ता गोविन्द लाल वर्मा, गोविन्द सिंह महरा (गधौली-कसारदेवी ) व दौलत सिंह रावत (डमरिया) को राम सिंह धौनी सम्मान तथा मोहन चंद्र जोशी व बची सिंह बगड्वाल को आन सिंह रावत सम्मान से सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विधायक मोहन सिंह महरा, ​विशिष्ट अतिथि उपपा के केंद्रीय अध्यक्ष पीसी तिवारी, पान सिंह फर्त्याल, लक्ष्मण सिंह नेगी, धन सिंह फर्त्याल, चन्दन बगड्वाल आदि अनेक वक्ताओं ने विचार रखे। कार्यक्रम की अध्यक्षता मोहन चंद्र जोशी व संचालन न्यास के अध्यक्ष डॉ. हयात सिंह रावत ने किया। कार्यक्रम में सूचना विभाग की ओर से जै नंदा लोक कला केंद्र व पूरन बोरा एवं साथी के कलाकारों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये। गोष्ठी में ग्राम प्रधान विमला आर्य, क्षेत्र पंचायत सदस्य कलावती बगड्वाल, गोपाल सिंह रावत, चन्दन बगड्वाल, रणजीत सिंह रावत, पान सिंह गैड़ा, राजेंद्र नाथ गोस्वामी, दीपक आर्य, पूरन सिंह बगड्वाल समेत बड़ी संख्या में लोग शामिल रहे।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments