HomeUttarakhandNainitalखैरना में बहुप्रतीक्षित टूलेन स्पान पुल का हुआ शुभारंभ, सरपट दौड़ेंगे वाहन

खैरना में बहुप्रतीक्षित टूलेन स्पान पुल का हुआ शुभारंभ, सरपट दौड़ेंगे वाहन

👉 मझेड़ा में 05 करोड़ की पेयजल पंपिंग योजना

👉 केंद्रीय मंत्री अजय भट्ट ने किया लोकार्पण

सीएनई रिपोर्टर, गरमपानी/खैरना

ADVERTISEMENTSAd

दस करोड़ की लागत से खैरना में टूलेन स्पान पुल और व्यासी मझेड़ा में पांच करोड़ से तैयार पेयजल पंपिंग योजना का शुभारंभ हो गया है। इनका लोकार्पण गत दिवस रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट ने किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि खैरना-रानीखेत मोटर मार्ग को जोड़ने वाले 70 मीटर टूलेन स्पान पुल के बनने से अब यात्रियों, सैलानियों, पैदल राहगीरों और वाहन चालकों को जाम की समस्या का सामना नहीं करना पड़ेगा।

केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री अजय भट्ट ने गत दिवस शुक्रवार को खैरना-रानीखेत मोटर मार्ग कोसी नदी पर स्टील गर्डर मोटर ब्रिज लम्बाई 70 मीटर लागत 1003.77 लाख तथा विकास खण्ड बेतालघाट मे मझेडा-ब्यासी पम्पिंग पेयजल योजना लागत 499.55 लाख की योजनाओं का लोकार्पण किया।

केंद्रीय मंत्री अजय भट्ट ने किया लोकार्पण

इस मौके पर उन्होंने कहा कि इस महत्वपूर्ण ब्रिज के बनने से उत्तराखंड के लोगों के साथ ही पर्यटकों को इसका लाभ ​मिलेगा। उन्होंने कहा कि खैरना के समीप कोसी नदी पर दस करोड़ रुपये से भी अधिक की लागत से बना 70 मीटर लंबा स्पान पुल नैनीताल जिले को रानीखेत होते हुए चारधाम में एक महत्त्वपूर्ण धाम बद्रीनाथ को जोड़ता है। साल 1837 में बना पुल काफी जर्जर हो चुका था, इसलिए सामरिक दृष्टि से सरकार ने 02 साल पहले नए पुल बनाने हेतु कार्य शुरू हो गया था। भटट ने कहा कि ब्रिज बनने से आवाजाही सुगम होगी वहीं आए दिन लगने वाले जाम से भी लोगों को निजात मिल सकेगी।

केंद्रीय मंत्री अजय भट्ट ने कहा की पुल निर्माण होने से पर्यटन व्यवसाय को भी गति मिलेगी। शुक्रवार को मंत्री भटट द्वारा सिडकुल भीमताल में मैसर्स कुमाऊ ग्लेशियर एक्वा कम्पनी का उद्घाटन भी किया गया। इस अवसर पर क्षेत्रीय विधायक सरिता आर्या, प्रमोद नैनवाल, जिलाध्यक्ष प्रताप बिष्ट, मंडल अध्यक्ष सोबन सिंह, राकेश कपिल, भगवत सिंह, कुंदन सिंह चिलवाल, लक्ष्मण खाती के साथ ही अपर जिलाधिकारी शिवचरण द्विवेदी, अधीक्षण अभिंयता एनएच अरुण कुमार, अधिशासी अभियंता विजय कुमार,तहसीलदार मनीषा बिष्ट के साथ ही गणमान्य एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments