Big News : अर्ध सैनिक बल केंद्रीय संगठन की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में शामिल हुए उत्तराखंड के एमएस नेगी, केंद्रीय उपाध्यक्ष की मिली जिम्मेदारी

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा केंद्रीय अर्ध सैनिक बल पूर्व सैनिक कल्याण वेलफेयर केंद्रीय संगठन ने अर्धसैनिक बल केंद्रीय संगठन की केंद्रीय कोर कमेटी का गठन करने…

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा

केंद्रीय अर्ध सैनिक बल पूर्व सैनिक कल्याण वेलफेयर केंद्रीय संगठन ने अर्धसैनिक बल केंद्रीय संगठन की केंद्रीय कोर कमेटी का गठन करने के बाद पूरे देश से पदाधिकारियों की नियुक्ति कर दी है। जिसमें उत्तराखंड से एक्स पैरामिल्टरी फोर्स पर्सनल वेलफैयर एसोसिएशन उत्तराखण्ड मनोहर सिंह नेगी को केंद्रीय उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

अर्ध सैनिक बल केंद्रीय संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सेवानिवृत्त डीआईजी विकेशर्मा (हिप्र.) ने मीडिया को जारी बयान में कहा कि केंद्रीय अर्ध सैनिक बल पूर्व सैनिकों के कल्याण हेतु भारत के सभी राज्यों के पूर्व सैनिक एकता मिशन को कामयाबी की चुनौती तक पहुंचाने के लिए कोर कमेटी का गठन किया गया है। जिसके निर्णय के बाद केंद्रीय कार्यकारिणी में नव पदाधिकारियों की नियुक्ति अलग—अलग राज्यों से की गई है।

राष्ट्रीय कार्यकारिणी में उत्तराखंड से अल्मोड़ा निवासी एमएस नेगी को उपाध्यक्ष बनाया गया है। ज्ञात रहे कि वह एक्स पैरामिल्टरी फोर्स पर्सनल वेलफैयर एसोसिएशन उत्तराखण्ड से कुमाऊं मंडल अध्यक्ष भी हैं। इसके अलावा हरियाणा से देवेंद्र बख्शी जनरल सक्रेटरी, पंजाब से वीएस कंडी उपाध्यक्ष, महाराष्ट्र से एसएस ससने उपाध्यक्ष, दिल्ली से ईश्वर सिंह तथा हरियाणा से गजराज सिंह भी उपाध्यक्ष चुने गये हैं। अन्य पदाधिकारियों में जम्मू कश्मीर से सुनील गुप्ता, तेलंगाना से राजू, पश्चिम बंगाल से प्रदीप कुमार​, त्रिपुरा से मंगल देवबर्मा, राजस्थान से विजय सिंह तथा गुजरात से दीपेश पटेल संयुक्त सचिव चुने गये हैं। राष्ट्रीय सचिव के रूप में केरल से महान आचार्य की नियुक्ति की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *