HomeUttarakhandDehradunदेहरादून : प्रो. बिष्ट ने ग्रहण किया यूसर्क के नए निदेशक का...

देहरादून : प्रो. बिष्ट ने ग्रहण किया यूसर्क के नए निदेशक का कार्यभार

देहरादून। आज प्रो. एम.पी.एस. बिष्ट ने उत्तराखण्ड विज्ञान शिक्षा एवं अनुसंधान केन्द्र (यूसर्क) के नए निदेशक के रूप में कार्यभार ग्रहण किया। प्रो. बिष्ट वर्तमान में उत्तराखण्ड अंतरिक्ष उपयोग केन्द्र (यूसैक) के निदेशक है। यूसर्क के सभी वैज्ञानिकों एवं कार्मिकों ने प्रो. बिष्ट का स्वागत किया।

प्रो. एम.पी.एस. बिष्ट ने कार्यभार ग्रहण करने के उपरान्त विभागीय बैठक लेते हुए यूसर्क के उद्देश्यों के अनुरूप प्रदेश में विज्ञान शिक्षा एवं अनुसंधान को जनोपयोगी एवं प्रदेश हित में आगे ले जाने के लिये वैज्ञानिकों एवं तकनीशियनों को निर्देशित किया। उन्होंने बताया कि यूसर्क प्रदेश में विज्ञान शिक्षा एवं अनुसंधान सम्बन्धी कार्यों को जन-जन तक पहुंचाने के साथ-साथ प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में कार्य कर रहे विषय विशेषज्ञों के अनुभवों का लाभ लेते हुए एक केन्द्र के रूप में कार्य करेगा।
प्रो. बिष्ट ने सभी से प्रदेश के सर्वांगीण विकास हेतु राज्य के प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण एवं युवाओं को कौशल विकास के साथ जोड़ने का आवाहन किया तथा राज्य के जल संसाधनों के उचित दोहन, संरक्षण व संवर्धन हेतु वैज्ञानिक दृष्टिकोण के साथ कार्य करने पर मार्गदर्शन प्रदान किया।

ब्रेकिंग : पाकिस्तानी सैनिकों की गोलीबारी में दो जवान शहीद

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments