भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत ने उत्तराखंड की प्रदेश कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए प्रदेश के तमाम जनपदों से भाजपा के समर्पित कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों को प्रदेश कार्यकारिणी में शामिल किया है। इसी क्रम में अल्मोड़ा से सांसद अजय भट्ट व अजय टम्टा स्थायी आमंत्रित सदस्य। इसके अलावा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्यों में पूर्व जिलाध्यक्ष भाजपा गोविंद सिंह पिलख्वाल, लता बोरा, रमेश बहुगुणा, ज्योति साह मिश्रा, अरविंद बिष्ट, कैलाश पंत, नरेंद्र सिंह भंडारी, अनिल साही प्रदेश कार्यकारिणी में शामिल कर लिए गए हैं।
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।