HomeAccidentसांसद टम्टा ने की कृषि मंत्री से वार्ता, घायलों को मुआवजे की...

सांसद टम्टा ने की कृषि मंत्री से वार्ता, घायलों को मुआवजे की मांग

क्वारब-चौसली लिंक मार्ग खुशखबरी
LIVE UPDATE

बड़ी खुशखबरी: क्वॉरब-चौसली लिंक मार्ग को मिली हरी झंडी, कल से खुल सकता है रास्ता!

अल्मोड़ा प्रशासन की टीम ने किया मुआयना, देखिए ग्राउंड रिपोर्ट और गाड़ियों का लाइव ट्रायल...

यहाँ क्लिक कर के पूरा वीडियो देखें ➔

बागेश्वर। महाराष्ट से वापस लौट रहे गरूड़ के एक यात्री के मारे जाने व अन्य के घायल होने की घटना पर सांसद अजय टम्टा ने दुख व्यक्त किया है। उन्होंने बताया कि उनकी इस संबंध में ग्वालियर के सांसद व कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर से बात हुई। साथ ही घटना में मारे गए युवक के परिजनों व घायलों को मुआवजा दिए जाने की मांग की।

ADVERTISEMENTSAd

इस बीच, गुना के डीएम एस विश्वनाथन ने दूरभाष पर सीएनई को बताया कि महाराष्ट्र का प्रमुख हाईवे होने के कारण इस मार्ग पर हादसों की संख्या अचानक बढ़ गई है। कल ही एक भीषण हादसे में यहां दस लोगों की मौत हो चुकी है। सांसद के फोन पर उत्तराखंड के घायलों को भेजने के लिए एक एंबुलैंस व एक अन्य गाड़ी का इंतजाम किया गया है। जल्दी ही वाहन रवाना किए जा रहे हैं।

टम्टा ने इस संबंध में वहां के मुख्यमंत्री से भी वार्ता की। जिन्होंने वहां निजी चिकित्सालय में भर्ती दिनेश सिंह व विमला देवी का हरसंभव इलाज करने का वायदा किया साथ ही इस संबंध में टम्टा ने वहां के प्रशासन से वार्ता की। इधर भाजपा जिलाध्यक्ष शिव सिंह बिष्ट ने बताया कि मृतक का शव शनिवार तक घर पहुंचेगा।

इससे पहले हमारी खबर

बिग ब्रेकिंग : पुणे से बागेश्वर के प्रवासियों को ला रही बस का एक्सिडेंट

बागेश्वर। पुणे से प्रवासियों को बागेश्वर लेकर आ रही बस गूना (मध्यप्रदेश) के पास दुर्घनाग्रस्त हो गयी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार बस में सवार प्रवासी बागेश्वर जिले के गरुड़ विकासखण्ड के बताए जा रहे है। भाजपा जिलाध्यक्ष शिव सिंह बिष्ट ने बताया कि मध्यप्रदेश प्रशासन से घायलों की जानकारी लेकर हर सम्भव मदद का प्रयास किया जा रहा हैं।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments