हल्द्वानी | उत्तराखंड से इस बार मोदी कैबिनेट में अल्मोड़ा सांसद अजय टम्टा को जगह मिली है, इससे पहले पिछली सरकार में नैनीताल लोकसभा से सांसद अजय भट्ट को केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री बनाया गया था।
ADVERTISEMENTS
हल्द्वानी पहुंचने पर अजय भट्ट से मीडिया ने जब पूछा कि उन्हें इस बार मंत्री नहीं बनाया गया तो अजय भट्ट ने बताया कि वह पार्टी के सच्चे सिपाही हैं और सिपाही को जिस भी मोर्चे पर भेजा जाता है उसे वह करना होता है। उन्होंने कहा कि मुझसे पहले कोई और मंत्री था उसके बाद मुझे बनाया गया मेरे बाद किसी और को बनाया गया यह तो हमारी पार्टी की रीति नीति है अब मैं सांसद बनकर दिन-रात जनता की सेवा कर रहा हूं और यह सिलसिला लगातार जारी रहेगा।