HomeUttarakhandBageshwarग्रामीणों की दो टूक, ''सड़क का काम शुरू होने तक जारी रहेगा...

ग्रामीणों की दो टूक, ”सड़क का काम शुरू होने तक जारी रहेगा आंदोलन”

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, कपकोट। काफलीकमेड़ा में सड़क सुधारीकरण की मांग को लेकर ग्रामीणों का क्रमिक अनशन जारी है। उन्होंने शासन-प्रशासन के विरुद्ध नारेबाजी की। उपजिलाधिकारी के नेतृत्व में राजस्व तथा पीएमजीएसवाई की टीम वार्ता को पहुंची। ग्रामीणों ने दो टूक शब्दों में कहा कि कार्य शुरू होते ही वह आंदोलन स्थगित करेंगे।

गांव में क्रमिक अनशन पर बैठे ग्रामीणों ने कहा कि दो सप्ताह बाद शासन-प्रशासन जागा है। उपजिलाधिकारी अनुरगा आर्य तथा पीएमजीएसवाई के अधिकारी वार्ता करने आए। उन्होंने कहा कि नई जगह से सड़क के लिए भूमि चयन करेंगे। सर्वे भी आरंभ होगी। पेयजल तथा दूरसंचार की समस्या का शीघ्र समाधान होगा। आंदोलित ग्रामीणों ने कहा कि उन्हें कई बार आश्वासनों का झुनझुना मिल चुका है। वह प्रशासन के अधिकारियों का स्वागत करते हैं। धन स्वीकृत तथा काम प्रारंभ होने के बाद वह आंदोलन स्थगित करेंगे।

वार्ता में पीएमजीएसवाई के सहायक अभियंता राजेंद्र रावत, कानूनगो त्रिभुवन बोरा आदि शामिल थे। इस अवसर पर प्रधान प्रशासक मुन्नी देवी, चामू देवली, समिति के अध्यक्ष नंदन सिंह दानू, पूर्व प्रधान भगवत सिंह आदि उपस्थित थे।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments