HomeUttarakhandAlmoraALMORA NEWS: पर्यावरण संस्थान के निदेशक डा. रावल के निधन से शोक...

ALMORA NEWS: पर्यावरण संस्थान के निदेशक डा. रावल के निधन से शोक की लहर, स्व. रावल ने पर्यावरण को समर्पित किया पूरा जीवन

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा
जीबी पंत हिमालयी पर्यावरण संस्थान कोसी कटारमल के निदेशक डाॅ. आरएस रावल के असामयिक निधन से पर्यावरण संस्थान के वैज्ञानिकों तथा विभिन्न विषय विशेषज्ञों व कर्मचारियों में जबर्दस्त शोक की लहर फैली है। यहां सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय में आयोजित शोक सभा में द्विवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा डा. रावल ने अपना संपूर्ण जीवन पर्यावरण के लिए समर्पित किया और उनके असमय निधन से उत्तराखंड की भारी क्षति हुई है।

🚨 अल्मोड़ा की नाक कट गई!
विदेशी पर्यटक ने दिखाई हकीकत
Almora News
पूरी रिपोर्ट देखने के लिए यहाँ क्लिक करें ▶
CNE - Creative News Express

शोकसभा में सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. नरेंद्र सिंह भंडारी ने अपने शोक संदेश में कहा कि डॉ. आरएस रावल का असमय निधन से उत्तराखंड की अपूरणीय क्षति हुई है। उन्होंने कहा कि डा. रावल ने एक वैज्ञानिक और पर्यावरण चिंतक के रूप में पर्यावरण के लिए भरपूर योगदान दिया। उन्होंने कहा कि एक संवेदनशील वैज्ञानिक के रूप में डा. रावल के योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता है। प्रो. भंडारी ने कहा कि स्व. डॉ. रावल सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय के हमेशा से हितैषी रहे। उन्होंने विद्यार्थियों और शोधकों को आगे बढ़ाने के लिए हमेशा से सहयोग दिया। आगे भी वह जीबी पंत संस्थान और सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय के तालमेल से पर्यावरण क्षेत्र में बेहतर वैज्ञानिक तैयार कर चाहते थे।

अल्मोड़ा में कहर बनकर टूट रहा कोरोना, आज 150 आये संक्रमण की चपेट में

विश्वविद्यालय के शोध एवं प्रसार निदेशालय के निदेशक प्रो. जगत सिंह बिष्ट ने कहा कि मृदु स्वभाव के धनी डॉ. रावल ने पर्यावरण को लेकर उत्कृष्ट शोधकार्यों के जरिये हिमालयी राज्य के लिए अविस्मरणीय योगदान दिया है। उनकी असमय मौत बेहद दुखदायी है। अन्य वक्ताओं ने कहा कि डा. रावल के निधन से हमने एक प्रतिभावान वैज्ञानिक और पर्यावरणविद को खो दिया है। उनके निधन से वैज्ञानिक जगत को भारी क्षति हुई है। सभी ने ईश्वर से प्रार्थना की कि दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करे और शोकाकुल परिवार को इस असीम दुख को सहने की शक्ति प्रदान करे। उल्लेखनीय है कि डाॅ. रावल का करीब दो सप्ताह से स्वास्थ्य खराब चल रहा था। जिनका बरेली के निजी अस्पताल में इलाज चल रहा था। गत शुक्रवार रात हृदय गति रुकने से उनकी मौत हो गई थी।

UTTAKHAND BREAKING: प्रदेश में अगले तीन दिन और बंद रहेंगे सरकारी कार्यालय, पिछले आदेश को विस्तार देते हुए नया फरमान जारी

शोक व्यक्त करने वालों में परीक्षा नियंत्रक प्रो. सुशील कुमार जोशी, विश्वविद्यालय के विशेष कार्याधिकारी डॉ. देवेंद्र सिंह बिष्ट, कुलसचिव डॉ. बिपिन चंद्र जोशी, परिसर निदेशक प्रो. नीरज तिवारी समेत डॉ. भाष्कर चैधरी, डॉ. मुकेश सामंत, डॉ. नवीन भट्ट, डॉ. ललित चंद्र जोशी आदि कई कर्मचारी शामिल हैं।

हल्द्वानी की मनोचिकित्सक डाॅ. नेहा शर्मा का आकस्मिक निधन, शोक की लहर

उत्तराखंड : यहां नर्सिंग काॅलेज के 95 छात्र-छात्राएं निकले कोरोना संक्रमित, हड़कंप

यह कोरोना नही सूनामी है: High Court ने कहा ‘‘किसी को नहीं बख्शेंगे, Oxygen supply में रूकावट डालने वाले को हम फांसी पर लटका देंगे।’’

कोरोना संक्रमण की चपेट में आये पालिकाध्यक्ष, हालत बिगड़ी, हल्द्वानी रेफर

Big Breaking : सरकार ने बदला फैसला, अब दोपहर 2 बजे तक ही खुलेंगी शराब की दुकानें

Uttarakhand : कोरोना ने आज 81 लोगों के ले ली जान, 24 घंटे में मिले 5 हजार से अधिक नये केस

Death Party: शराब नही मिली तो पी गये 5 Liter Sanitizer, एक के बाद एक 07 दोस्तों की मौत

ADVERTISEMENTS
🔴 EXCLUSIVE: भीषण बस हादसा!

हल्द्वानी से पिथौरागढ़ जा रही बस पलटी, मौके पर मची चीख-पुकार!

हादसे की पूरी वीडियो और रेस्क्यू अभियान देखने के लिए ऊपर क्लिक करें।

यूट्यूब पर देखें
⚠️ बागेश्वर में मौसम का ‘रौद्र’ रूप

पहाड़ों में भारी बारिश के बाद क्या हैं हालात? सीधे ग्राउंड ज़ीरो से देखें यह विशेष वीडियो रिपोर्ट।

▶ वीडियो देखने के लिए क्लिक करें
SOURCE: YOUTUBE SHORTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments