HomeUttarakhandBageshwarबागेश्वर: होनहार बच्चों की माताओं को मिला कमला नेहरु पुरस्कार

बागेश्वर: होनहार बच्चों की माताओं को मिला कमला नेहरु पुरस्कार

✍️ विवेकानंद विद्या मंदिर मंडलसेरा में सवा सौ विद्यार्थियों की माताएं हुई सम्मानित

ADVERTISEMENTSAd Ad

सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर: विवेकानंद विद्या मंदिर इंटर कालेज मंडलसेरा में बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों की माताओं का कमला नेहरू पुरस्कार प्रदान किया गया। 126 विद्यार्थियों की माताओं ने कार्यक्रम में भाग लिया।

प्रधानाचार्य अब्बल सिंह तोपाल ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कहा कि विवेकानंद नवीन कीर्तिमान स्थापित कर रहा है। हाईस्कूल तथा इंटर बोर्ड में सर्वाधिक 126 छात्र-छात्राओं ने उत्कृष्ट अंकों के साथ परीक्षा उत्तीर्ण की है। उनकी माताओं को मातृत्व दिवस पर कमला नेहरू पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। पुरस्कार प्रदान करने में उन्हें गौरव प्राप्त हुआ है। उन्होंने मेधावियों से मेहनत के साथ बेहतर करने का आह्वान किया। इस दौरान मधुलिका पाठक, तीते रौतेला पुरस्कार से सम्मानित मोहनी कोरंगा, बालादत्त तिवारी, विजया तोपाल आदि उपस्थित थे। उधर सरस्वती शिशु मंदिर इंटर कालेज चौरासी में सम्मान समारोह कार्यक्रम आयोजित हुआ। क्षेत्रीय विधायक पार्वती दास ने शुभारंभ किया। कहा कि विद्या भारती के विद्यालय अनुशासन के साथ ही विद्यार्थियों का भविष्य उज्जवल बना रहे हैं। उन्होंने बोर्ड परीक्षा टापरों को पुरस्कृत किया।

विद्यालय परिसर पर आयोजित कार्यक्रम में प्रधानाचार्य रमेश सिंह असवाल ने कहा कि बोर्ड परीक्षाफल शतप्रतिशत रहा। मैरिट सूची में गीतिका पंत ने 10 वां स्थान प्राप्त किया। गत वर्ष हाईस्कूल में 80 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों की माताओं को कमला नेहरू पुरस्कार प्रदान किया गया। इस मौके पर इंद्र सिंह फर्स्वाण, लीलाधर उपाध्याय, सरस्वती बिष्ट, धन सिंह कनवाल, तारा सिंह रावत, दीपक जोशी, किशन, सतीश, नीरज, पंकज, कविता, नंदी रावत, दीप कांडपाल आदि उपस्थित थे।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments