HomeUttarakhandBageshwarबागेश्वर: मां की ममता फिर शर्मसार: 6 दिन की नवजात बच्ची झाड़ी...

बागेश्वर: मां की ममता फिर शर्मसार: 6 दिन की नवजात बच्ची झाड़ी में मिली

ADVERTISEMENTS

✍️ उपचार कर रहे डाक्टर बोले— बच्ची पूरी तरह स्वस्थ, जांच शुरु

सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर: जिला मुख्यालय में एक बार फिर से मां की ममता शर्मसार हुई। कोतवाली पुलिस क्षेत्र के अंतर्गत छह दिन की नवजात बच्ची झाड़ी में मिली। जो पॉलीथिन में लिपटी थी। पता तब चला जब वहां से गुजर रहे लोगों ने मासूम की किलकारी सुनी। इसकी सूचना कोतवाली पुलिस को दी। पुलिस मौके से नवजात बच्ची को लेकर अस्पताल पहुंची। जहां उसका इलाज चल रहा है। डॉक्टरों के अनुसार मासूम पूरी तरह स्वस्थ्य है।

🚨 Big Breaking News
हल्द्वानी: 16.44 लाख की स्मैक के साथ बरेली का तस्कर गिरफ्तार, पुलिस का 'ऑपरेशन प्रहार' सफल!
देखें गिरफ्तारी का पूरा वीडियो - कैसे दबोचा गया आरोपी! ⚡
अभी वीडियो देखें (YouTube Shorts)

आज ‘देश में बेटी पढ़ाओ और बेटी बचाओ’ का नाराज बुलंद किया जा रहा है। बेटियों का जन्मदिन धूमधाम से मनाया जा रहा है। इसके बावजूद भी बेटियों का तिरस्कार आज भी जारी है। सोमवार को बागेश्वर के ठाकुरद्वारा वार्ड के नरसिंह मंदिर के पास एक छह दिन की नवजात बच्ची को पॉलीथिन में लपेटकर झाड़ी में फेंकने का मामला सामने आया है। आसपास रह रहे लोगों को बच्ची के रोने की आवाज आई। लोगों ने जाकर देखा तो पॉलीथीन से बच्ची की रोने की आवाज आ रही थी। उन्होंने इसकी सूचना कोतवाली पुलिस को दी। सूचना के बाद कोतवाल कैलाश सिंह नेगी अपने टीम के साथ पहुंचे। कोतवाल कैलाश सिंह नेगी ने कहां की उनके द्वारा पूरे मामले की छानबीन की जा रही है। कोतवाल कैलाश सिंह नेगी ने बच्ची को जिला अस्पताल पहुंचाया जहां उसका उपचार किया जा रहा है। डॉक्टर दीपाली ने बताया की अभी बच्ची स्वस्थ लग रही है अभी बच्ची को निगरानी के लिए जिला अस्पताल में भर्ती किया है।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments