HomeBreaking NewsUttarakand Breaking : यहां मां-बेटी की धारदार हथियार से हत्या, मचा हड़कंप,...

Uttarakand Breaking : यहां मां-बेटी की धारदार हथियार से हत्या, मचा हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस

क्वारब-चौसली लिंक मार्ग खुशखबरी
LIVE UPDATE

बड़ी खुशखबरी: क्वॉरब-चौसली लिंक मार्ग को मिली हरी झंडी, कल से खुल सकता है रास्ता!

अल्मोड़ा प्रशासन की टीम ने किया मुआयना, देखिए ग्राउंड रिपोर्ट और गाड़ियों का लाइव ट्रायल...

यहाँ क्लिक कर के पूरा वीडियो देखें ➔

जसपुर। उधम सिंह नगर जिले के जसपुर में मां बेटी की हत्या से हड़कंप मच गया हैं। घटनास्थल पर पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया हैं। मौके पर लोगों की भीड़ लग गई है।

ADVERTISEMENTSAd

जानकारी के अनुसार जसपुर कोतवाली के ग्राम भोगपुर बड़ियोवाला मार्ग पर आज सुबह दो महिलाओं के खून से लथपथ शव पाये गये। दोनों की धारदार हथियार से निर्ममता से हत्या की गई है। इस दोहरे हत्याकांड से पूरे इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है। पुलिस मौके पर पहुंच गई और जांच में जुट गई है।

दोनों मां और बेटी ग्राम भोगपुर की रहने वाली है। मां का नाम जीत कौर (60 वर्ष) बेटी परमजीत कौर (29 वर्ष) है। ताजा खबरों के लिए WhatsApp Group को जॉइन करें 👉 Click Now 👈

उत्तराखंड: विधानसभा चुनाव 2022 में आप पार्टी से सीएम का चेहरा बनेंगे कर्नल अजय कोठियाल, केजरीवाल ने की घोषणा

एस पी काशीपुर प्रमोद कुमार ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी। कि ग्राम भोगपुर बड़ियोवाला मार्ग पर आज सुबह दो महिलाओं के खून से लथपथ शव पड़े हुए हैं। मौके पर पहुंच कर जांच में पता चला कि मां बेटी की हत्या की गई है।

उन्होंने बताया कि शवों को पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और जांच कर आगे की कार्यवाही की जा रही हैं। उधर इस दोहरे हत्याकांड से क्षेत्र में दहशत के साथ ही आक्रोश व्याप्त है।

बिग ब्रेकिंग, हल्द्वानी : बहन से मामूली कहासुनी के बाद फांसी के फंदे में झूल गई युवती, मौत

हल्द्वानी ब्रेकिंग, शराब के नशे में ऊंची दीवार पर जा चढ़ा युवक, गिरने से मौत

Uttarakand Breaking : यहां मां-बेटी की धारदार हथियार से हत्या, मचा हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments