HomeUttarakhandNainitalमोटाहल्दू : कल अष्टादशभुजा श्री महालक्ष्मी मंदिर में धूमधाम से मनाया जाएगा...

मोटाहल्दू : कल अष्टादशभुजा श्री महालक्ष्मी मंदिर में धूमधाम से मनाया जाएगा श्री गुरु पूर्णिमा महोत्सव

ADVERTISEMENTS

मोटाहल्दू। अष्टादशभुजा श्री महालक्ष्मी मंदिर बेरीपड़ाव में कल बुधवार को श्री गुरु पूर्णिमा महोत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा।

⚡ Exclusive Fact Check क्या भारत के शहरों में सचमुच फैल गया है 'जांबी ड्रग'? सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो की पूरी सच्चाई यहाँ पढ़ें...

जानकारी देते हुए मंदिर के व्यवस्थापक स्वामी सोमेश्वर यति जी महाराज ने बताया कि इस बार बुधवार 13 जुलाई को अष्टभुजा श्री महालक्ष्मी मंदिर बेरीपड़ाव में गुरु पूर्णिमा महोत्सव बड़े धूमधाम से मनाया जा रहा है, कार्यक्रम शिव रुद्राभिषेक, सुंदरकांड का पाठ, इसके साथ ही महाराज जी का पूजन किया जाएगा।

इसके अलावा दोपहर 12 बजे से विशाल भंडारे का आयोजन भी किया जाएगा। उन्होंने समस्त क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रम में पहुंचने के लिए आग्रह किया है। उन्होंने बताया कि शिव रुद्राभिषेक प्रातः 8 बजे से शुरू किया जाएगा तत्पश्चात सुंदरकांड का पाठ 10 बजे से 12 बजे तक जागृति कला मंच लालकुआं के कलाकारों द्वारा किया जाएगा। इसके बाद दोपहर 12 बजे से भंडारा आयोजित होगा जिसमें हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं की पहुंचने की उम्मीद है।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments