सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा
अल्मोड़ा में आज फिर चार दर्जन से भी अधिक लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। सबसे चिंता में डालने की बात तो यह है नगर क्षेत्र के तमाम मोहल्लों से 23 व्यक्ति कोरोना से संक्रमित हो चुके हैं। मिली जानकारी के अनुसार आज शनिवार को जनपद में कुल 50 की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। भिकियासैंण में 07, हवालबाग 08, ताड़ीखेत 04, चौखुटिया 02, धौलादेवी 04 व द्वाराहाट से 02 व्यक्ति संक्रमित हुए हैं। वहीं कोरोना संक्रमित लोगों में नगर के थपलिया, मकेड़ी, सरकार की आली, तल्ला जोशी खोला, कसारदेवी, खत्याड़ी, बेस कैंपस, पुलिस लाइन आदि मोहल्लों के नागरिक शामिल हैं। जनपद में कोरोना का आंकड़ा 2572 पहुंच चुका है। इधर जहां कोरोना का प्रकोप लगातार बढ़ रहा है, वहीं आम जनता पूरी तरह बेपरवाह बनी हुई है। अल्मोड़ा बाजार में बेहताशा भीड़ उमड़ रही है। जिसमें सोशल डिस्टेंसिंग का कतई भी अनुपालन नही हो रहा है। रेस्टोरेंट में सेनेटाइजर का प्रयोग नही हो रहा है। कई लोग बाजार में मास्क को मुंह में लगाने के बजाय गले में लटका कर चल रहे है। इन हालातों में कोरोना संक्रमण का खतरा बढ़ने की आशंका बनी हुई है।

Amelia Earhart Mystery: 9 लाख डॉलर खर्च, पांच दिन का समुद्री सफर और अंत में निकला पेड़ों का ढेर!
उपग्रह तस्वीरों में दिखा था विमान जैसा रहस्यमयी सुराग। जांच में क्या निकला? जानिए दुनिया की सबसे चर्चित विमानन गुत्थियों में से एक की पूरी कहानी।
पूरी खबर पढ़ें







