HomeUttarakhandAlmoraकोरोना ब्रेकिंग : कल से भी आगे बढ़ा कोरोना, 680 नए...

कोरोना ब्रेकिंग : कल से भी आगे बढ़ा कोरोना, 680 नए मरीज मिले, आठ ने तोड़ा दम

ADVERTISEMENTS

देहरादून। कोरोना ने प्रदेश में आज शुक्रवार का रिकॉर्ड तोड़ दिया है लगभग एक महीने में सबसे बड़ी उछाल रही है। आज राज्य में 680 नए कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। जबकि 8 कोरोना संक्रमितों ने दम भी तोड़ा। आज प्रदेश के विभिन्न चिकित्सालयों से 457 मरीजों ने कोरोना से जंग जीतकर घर वापसी की है। प्रदेश में अब 5176 लोग चिकित्सालयों में अपना इलाज करवा रहे हैं। प्रदेश में कोरोना संक्रमण से मरने वालों की संख्या 1281 हो गई है।

⚡ Exclusive Fact Check क्या भारत के शहरों में सचमुच फैल गया है 'जांबी ड्रग'? सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो की पूरी सच्चाई यहाँ पढ़ें...

देहरादून में आज पिछले कई दिनों को रिकार्ड को तोड़ते हुए कोरोना के 307 नए मरीज मिले हैं। नैनीताल में 87, हरिद्वार में 38, चमोली में 27, अल्मोड़ा में 50, पौड़ी में 33, पिथौरागढ़ में 36, यूएस नगर में 31, टिहरी में 15, उत्तरकाशी में 8, बागेश्वर में 25, रुद्रप्रयाग में 9, चंपावत में 14 नए मरीज मिले हैं।

आज कैलाश हॉस्पिटल में दो, एसएमआईएच देहरादून में एक, दून मेडिकल कॉलेज में एक, एसटीएच हल्द्वानी में दो, बेस हॉस्पिटल अल्मोड़ा में एक और श्रीनगर में एक व्यक्ति ने दम तोड़ा।

बागेश्वर ब्रेकिंग : जंगल में मिला दो दिनों से लापता नेपाली मजदूर का शव

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments