HomeUttarakhandAlmoraAlmora News: बिट्टू कर्नाटक के नेतृत्व में विश्वास, सौ से अधिक महिलाओं...

Almora News: बिट्टू कर्नाटक के नेतृत्व में विश्वास, सौ से अधिक महिलाओं ने कांग्रेस का दामन थामा

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा
कांग्रेस सेवादल की नगर अध्यक्ष हर्षिता तिवारी के नेतृत्व में अल्मोड़ा विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न गांवों की 100 से अधिक महिलायें कु.हर्षिता तिवारी नगर अध्यक्ष कांग्रेस सेवादल के नेतृत्व में आज कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व दर्जा मंत्री बिट्टू कर्नाटक के कैंप कार्यालय पहुंची और उन्होंने श्री कर्नाटक के नेतृत्व में विश्वास व्यक्त करते हुए कांग्रेस से नाता जोड़ा।

ADVERTISEMENTSAd Ad

कैंप कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में श्री कर्नाटक की ओर से महिलाओं को अंग वस्त्र भेंट कर कांग्रेस पार्टी में उनका अभिनंदन किया गया। श्री कर्नाटक ने कहा कि आज महिलायें कंधे से कंधा मिलाकर प्रत्येक क्षेत्र में अहम भागीदारी निभा रही हैं। समाज व देश हित में उनके योगदान को भुलाया नहीं जा सकता है। उन्होंने कहा कि वह उन पर व्यक्त किए गए विश्वास पर खरा उतरने का भरसक प्रयास करेंगे।

कुछ महिलाओं ने अपने सम्बोधन में कहा कि आज अल्मोड़ा विधानसभा को एक ऐसे युवा नेता व समाजसेवी की जरूरत है, जो आमजन की सेवा करने में सक्षम हो। उन्होंने कहा कि श्री कर्नाटक का समाजसेवी भाव कोरोनाकाल में स्पष्ट हो चुका है। जब उनके द्वारा तमाम लोगों को मदद पहुंचाई।

इस अवसर पर इंटक जिलाध्यक्ष गौरव काण्डपाल, युवा इंटक जिलाध्यक्ष अशोक सिंह, गौरव अवस्थी, देवेन्द्र प्रसाद कर्नाटक, हेम जोशी, राकेश बिष्ट, रोहित शैली, एनसी जोशी, प्रकाश मेहता, रोहित बिष्ट, अजय बिष्ट आदि सहित अनेकों गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता हर्षिता तिवारी व संचालन इंटक जिलाध्यक्ष मनीष तिवारी ने किया।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments