HomeUttarakhandAlmoraBreaking : सवारी ढोने को लेकर आपस में भिड़े टैक्सी चालक, जमकर...

Breaking : सवारी ढोने को लेकर आपस में भिड़े टैक्सी चालक, जमकर मारपीट

सीएनई रिपोर्टर, सुयालबाड़ी/गरमपानी

ADVERTISEMENTSAd Ad

यहां गाड़ियों में सवारी बैठाने को लेकर टैक्सी चालकों की हुई आपसी भिडंत के दौरान जमकर मारपीट और गाली गलौच हो गई। झगड़े के बाद दोनों पक्षों की ओर से एक—दूसरे के खिलाफ चौकी में तहरीर ली गई है। झगड़े का कारण निजि वाहन का इस्तेमाल यात्री वाहन के रूप में करने को लेकर बताया जा रहा है।

मिली जानकारी के अनुसार यहां क्वारब—खीनापानी क्षेत्र में प्राइवेट वाहन में सवारी भरने को लेकर टैक्सी चालकों में विवाद हुआ, जो सोमवार को मारपीट में तब्दील हो गया। एक चालक ने आरोप लगाया कि है कि क्वारब के खीना पानी क्षेत्र के रहने वाले एक टैक्सी चालक व उसके साथियों द्वारा टैक्सी चालक चंदन सिंह के साथ गाली—गलौच व मारपीट की गई। चंदन सिंह का कहना है कि इस घटना के बाद उन्होंने काफी चोटें आई और उन्होंने अपना उपचार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सुयलाबाड़ी में कराया। इस मामले में दोनों पक्षों की ओर से एक—दूसरे के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया गया है। चौकी इंचार्ज गुलाब सिंह काम्बोज ने बताया कि दोनों पक्षों की ओर से इस मामले में तहरीर दी गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। उन्होंने बताया कि टैक्सी स्टैंड क्वारब में सवारी बैठाने को लेकर यह विवाद हुआ था। दोनों पक्षों की ओर से दी गई तहरीर के आधार पर सुसंगत धाराओं के अंतर्गत मुकदमा दर्ज कर दिया गया है।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments