HomeUttarakhandAlmoraपिट्ठू बैगों में 26 किलो से अधिक का गांजा बरामद, कीमत 06...

पिट्ठू बैगों में 26 किलो से अधिक का गांजा बरामद, कीमत 06 लाख से अधिक

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा। थाना पुलिस भतरौजखान ने दो नशा तस्करों की गिरफ्तारी करते हुए 06 लाख से अधिक का गांजा बरामद किया है। 26.205 किलो गांजा दो पिट्ठू बैगों में भरा हुआ था।

ADVERTISEMENTSAd
Advertisement

जानकारी के अनुसार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा देवेन्द्र पींचा द्वारा नशे के विरुद्ध जीरो टॉलरेंस नीति अपनाई जा रही है। जनपद के समस्त थाना प्रभारियों एवं एएनटीएफ/एसओजी टीम को नशा तस्करों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही करने के सख्त निर्देश दिये गये हैं।
आदेश के क्रम में गत दिवस अपर पुलिस अधीक्षक हरबन्स सिंह व सीओ अल्मोड़ा विमल प्रसाद के पर्यवेक्षण व थानाध्यक्ष भतरौजखान सुशील कुमार के नेतृत्व में भतरौजखान पुलिस टीम द्वारा कार्रवाई की गई। छोटी घट्टी से लगभग 100 मीटर आगे चौड़ी घट्टी की ओर 02 युवक हनीफ मलिक और लईक मलिक के कब्जे से 2 पिट्ठू बैग में 26.205 किलोग्राम गांजा (कीमत 6,55,125 रुपये) बरामद हुआ। जिस पर दोनों तस्करों को गिरफ्तार करते हुए थाना भतरौजखान में धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत एफआईआर पंजीकृत की गई।

पूछताछ में क्या बोले तस्कर !

पूछताछ में आरोपियों ने पुलिस को बताया कि गांजा मासी से लेकर आ रहे थे, जिसे वह रामनगर की ओर ले जा रहे थे । ऊंचे दामों में बेचकर मुनाफा कमाने की फिराक में थे। गिरफ्तार आरोपियों में हनीफ मलिक उम्र 23 पुत्र हबीब निवासी नेफा चौकी के पास ग्राम पैगा, काशीपुर ऊधमसिंह नगर निवासी है। वहीं, लईक मलिक उम्र 32 वर्ष पुत्र नन्हे ग्राम करतारपुर कॉलोनी वार्ड 1 गदरपुर ऊधमसिंह नगर का रहने वाला है।

गिरफ्तारी करने वाली भतरौजखान पुलिस टीम में चौकी प्रभारी भौनखान एएसआई मोहन चन्द्रा चौकी प्रभारी भौनखाल, हेड कांस्टेबल प्रकाश सिंह व नारायण सिंह तथा कांस्टेबल
प्रीतम सिंह शामिल रहे।

ADVERTISEMENTS
भारत का पहला प्राइवेट ऑर्बिटल रॉकेट Vikram-1

🚀 भारत का पहला Private Orbital Rocket

Vikram-1 ने रचा इतिहास • पूरी वीडियो देखने के लिए नीचे क्लिक करें

▶️ अभी वीडियो देखें
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments