HomeUttarakhandBageshwarबागेश्वर: विधायक के चालक की संदिग्ध परिस्थिति में मौत

बागेश्वर: विधायक के चालक की संदिग्ध परिस्थिति में मौत

सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर: विधायक पार्वती दास के चालक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। जिला अस्पताल लाने पर उन्हें चिकित्सकों ने मृत घोषित किया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। घटना के बाद समूचा नगर और गांव शोक में डूब गया है।

ADVERTISEMENTSAd Ad

गड़ियाचौरा गांव निवासी 32 वर्षीय दिनेश जोशी पुत्र कैलाश चंद्र जोशी बीते शाम को घर लौट रहे थे। रास्ते में वह लोडर मशीन की चपेट में आ गए। उन्हें गंभीर हालत में जिला अस्पताल लाया गया। जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। वह विधायक पार्वती दास के चालक थे। उनके निधन पर समूचे नगर और गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। उनकी पत्नी दीपा जोशी, पुत्र सात वर्षीय तनुज और माता-पिता का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कर स्वजन को सौंप दिया है। सरयू-गोमती संगम पर देर शाम अंत्येष्टि भी कर दी है। इधर, कोतवाल ने कहा कि अभी किसी की तरफ से प्राथमिकी नहीं आई है। पुलिस पंचनामा के आधार पर घटना की जांच कर रही है।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments