HomeUttarakhandAlmoraAlmora News: ऐरीखान व थिकलना पहुंचे विधायक मनोज तिवारी

Almora News: ऐरीखान व थिकलना पहुंचे विधायक मनोज तिवारी

—ग्रामीणों की समस्याएं सुनी और निदान का आश्वासन​ दिया
सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा
विधायक मनोज तिवारी ने आज विकासखंड भैसियाछाना के ग्राम ऐरीखान का भ्रमण कर जनता से संवाद किया। उन्होंने ग्रामीणों की कई समस्याएं सुनीं। इनमें मोटरमार्ग डामरीकरण, पेयजल, शिक्षा, स्वास्थ्य व संबंधी समस्याएं प्रमुखता से उठी।

ADVERTISEMENTSAd Ad

विधायक तिवारी ने क्षेत्रवासियों को समस्याओं के समाधान के लिए हर सम्भव प्रयास करने का आश्वासन दिया। विधायक ने कहा कि जिस विश्वास के साथ अल्मोड़ा की जनता ने उन्हें जिताकर विधानसभा भेजा है, वे उस विश्वास पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करेंगे। इसके बाद ग्राम थिकलना में आयोजित अखण्ड रामायण पाठ में विधायक शामिल हुए। ग्राम थिकलना में भी विधायक जनता को विश्वास दिलाया कि उनके क्षेत्र में जो भी समस्याएं हैं, उनके निराकरण के लिए प्रयासरत रहेंगे। भ्रमण कार्यक्रम में विधायक तिवारी के साथ ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि भुवन चन्द्र पाण्डेय, ब्लाक कांंग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पूरन सिंह सुप्याल, क्षेत्र पंचायत सदस्य प्रतिनिधि प्रेम कुमार, पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य महेन्द्र प्रसाद, ग्राम प्रधान प्रतिनिधि भोपाल सिंह, पूर्व प्रधान नैन सिंह, पूर्व सरपंच महेश राम, केवलानंद भट्ट, ताराचंद्र भट्ट, धनीराम, भगवान सिंह, राजेन्द्र सिंह, अर्जुन सिंह, योगेन्द्र सिंह, दान सिंह नेगी आदि शामिल रहे।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments