HomeUttarakhandNainitalरामनगर से गायब हुए व्यापारी की लाश मुरादाबाद में गन्ने के खेत...

रामनगर से गायब हुए व्यापारी की लाश मुरादाबाद में गन्ने के खेत से मिली

रामनगर। चोरपानी से गायब हुए व्यापारी की लाश मुरादाबाद जिले में गन्ने के एक खेत से बरामद हुई है। व्यापारी 2 तारीख से लापता था।

ADVERTISEMENTSAd Ad

बता दें कि नन्दा लाइन, रामनगर निवासी जुबेर सिद्दिकी व नासिर ने पुलिस को तहरीर देकर बताया था कि उनका भाई सुहैल सिद्दिकी पुत्र नासिर सिद्दिकी निवासी नन्दा लाईन, रामनगर जो कि रात्रि में अपनी चोरपानी की दुकान से घर वापस नहीं पहुचा है। उसने पीली टीशर्ट लोवर पहन रखी है तथा उसकी जेब में दस हजार रुपये रखे हैं। रात्रि 9 बजे प्लेटिना बाइक द्वारा चोरपानी से घर के लिए निकले थे। लेकिन घर नहीं पहुचें। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लापता सुहैल की तलाश शुरु कर दी थी।

मिली जानकारी के अनुसार पुलिस ने दो संदिग्धों को हिरासत में लेर पूछताछ की और उनकी निशानदेही पर मुरादाबाद क्षेत्र में एक गन्ने के खेत से सुहैल का शव बरामद हो गया है। पुलिस शव को लेने मुरादाबाद रवाना हो गई है। जल्दी ही मामले का खुलासा किया जायेगा।

शिक्षा विभाग, उत्तराखंड : निर्धारित शर्तों के साथ समर कैंप का प्रतिकर अवकाश स्वीकृत, देखें आदेश

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments