Almora: नाबालिग लड़की अचानक हुई गुम, पुलिस ने 24 घंटे के अंदर ढूंढा

0


सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा
लमगड़ा क्षेत्र में गत दिवस एक नाबालिग लड़की गुम हो गई। इसकी तहसील लड़की के पिता ने लमगड़ा थाने में दर्ज कराई। पुलिस ने गहन छानबीन कर गुमशुदा लड़की को सकुशल बरामद कर लिया।

ADVERTISEMENTS

जिले के लमगड़ा क्षेत्र के निवासी एक व्यक्ति ने अपनी नाबालिग बालिका के गुम होने की तहरीर देकर लमगड़ा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। इसके बाद लड़की की तलाश के लिए पुलिस टीम गठित हुई। गठित टीम ने गहन छानबीन करते हुए जरूरी जानकारी जुटाई और रिपोर्ट दर्ज होने के 24 घंटे के भीतर गुमशुदा बालिका को लमगड़ा क्षेत्र से ही सकुशल बरामद कर लिया। इसके बाद बालिका को उसके परिजनों के सुपुर्द किया गया। परिजनों ने पुलिस का आभार जताया।

ADVERTISEMENTS