HomeUttarakhandBageshwarगरुड़: राज्यमंत्री बिष्ट को फूलमालाओं से लादा, ​आतिशबाजी

गरुड़: राज्यमंत्री बिष्ट को फूलमालाओं से लादा, ​आतिशबाजी

👉 कार्यभार संभालने के बाद पहली बार गृहक्षेत्र पहुुंचे शिव सिंह बिष्ट

ADVERTISEMENTSAd Ad

सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर: प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना राज्य स्तरीय अनुश्रवण परिषद के उपाध्यक्ष का कार्यभार ग्रहण करने के बाद पहली बार गृह क्षेत्र गरुड़ पहुंचने पर शिव सिंह बिष्ट का कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया। कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी कर मिष्ठान वितरण किया।

ग्वालदम से गरुड़ पहुंचने तक राज्यमंत्री शिव सिंह बिष्ट का जगह-जगह स्वागत किया गया। यहां आयोजित स्वागत कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए राज्यमंत्री शिव सिंह बिष्ट ने कहा कि कार्यकर्ताओं की मेहनत के परिणामस्वरूप ही उन्हें यह सम्मान मिला है। उन्होंने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी एवं प्रदेश संगठन का हार्दिक आभार व धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यकर्ताओं ने कहा कि यह पूरे बागेश्वर जनपद का सम्मान है। इस मौके पर मंगल मूर्ति संगठन, व्यापार संघ, भाजपा, भाजयुमो, महिला मोर्चा समेत विभिन्न संगठनों ने फूलमालाओं से शिव सिंह बिष्ट का स्वागत किया।

इस दौरान जिला महामंत्री घनश्याम जोशी, मंडल अध्यक्ष मंगल राणा, ब्लाक प्रमुख हेमा बिष्ट, हरीश रावत, जिपंस जनार्दन लोहुमी, गोपाल सिंह किरमोलिया, सुनीता आर्या, जेसी आर्या, नंदन सिंह अल्मिया, इंद्र सिंह बिष्ट, नवीन खोलिया, सुनील दोसाद,कुंदन कबडोला, देवेंद्र गोस्वामी, राजू नेगी, विनोद भट्ट, रमेश जोशी, कैलाश खुल्बे, दीपक खुल्बे, रोहित कुमार, अक्कू रावत, हेमा पंत, जीवंती कांडपाल समेत दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित थे।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments