HomeUttarakhandBageshwarBageshwar Breaking: जिले की प्रभारी मंत्री रेखा आर्या का पुतला फूंका, अपराधियों...

Bageshwar Breaking: जिले की प्रभारी मंत्री रेखा आर्या का पुतला फूंका, अपराधियों को संर​क्षण देने का आरोप लगाते जताया आक्रोश

सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर
प्रदेश की बाल विकास मंत्री व जनपद की प्रभारी मंत्री रेखा आर्या पर अपराधियों को संरक्षण देने का आरोप लगाते हुए युवक कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनके खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए उनका पुतला फूंका। उन्होंने मुख्यमंत्री से उन्हें मंत्री मंडल से बर्खास्त करने की मांग की है।

ADVERTISEMENTSAd Ad

मंगलवार को एसबीआई तिराहे पर युवक कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सभा की। जिसमें कार्यकर्ताओं ने कहा कि भाजपा सरकार के बाल विकास मंत्री और जिले की प्रभारी मंत्री रेखा आर्या के पति गिरधारी लाल साहू पर हत्या के आरोप हैं और उनके खिलाफ मामला सिद्ध भी हो चुका है। इसके बाद भाजपा सरकार ने प्रभारी मंत्री से इस्तीफा नही मांगा। उन्होंने आरोप लगाया कि मंत्री रेखा आर्या अपराधियों को संरक्षण देने में लगी हुई है। अपराधी सरकार की आड़ में खुले घूम रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रभारी मंत्री को नैतिकता के आधार पर खुद ही इस्तीफा दे देना चाहिए। कार्यकर्ताओं ने कहा कि इससे सरकार के चेहरे को जनता समझ चुकी है। जनता आने वाले समय में इसका जवाब जरुर देगी।

सभा के बाद प्रभारी मंत्री के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई और प्रदर्शन कर प्रभारी मंत्री रेखा आर्या का पुतला फूंका। पुतला दहन कार्यक्रम में युवक कांग्रेस जिलाध्यक्ष कवि जोशी, ईश्वर पांडे, कविंद्र कोरंगा, रिजवान खान, जयदीप कुमार, अंकुर उपाध्याय, विशाल रावत, मोनीष खान, नितिन, रोहित खैर, अंकित नगरकोटी, उमेश गढ़िया, गणेश कुमार, संजय चनियाल आदि मौजूद थे।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments