HomeUttarakhandBageshwarBageshwar News: खान मालिक रोपवे लगाने को तैयार, ग्रामीण में उभरा आक्रोश

Bageshwar News: खान मालिक रोपवे लगाने को तैयार, ग्रामीण में उभरा आक्रोश

सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर
तहसील अंतर्गत राजस्व क्षेत्र ढूंगा के ढूंगापाटली गांव में खान मालिक द्वारा रोपवे लगाने की तैयारियां करने से ग्रामीण भड़क गए हैं। ग्रामीणों ने इसका खुल कर विरोध प्रारंभ कर दिया है। उन्हेांने कहा कि रोपवे लगाने से किसानों को नुकसान के साथ ही स्कूल की पढ़ाई को प्रभावित करेगा।

ADVERTISEMENTSAd Ad

ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि खान मालिक द्वारा कौशल्या नदी भी प्रदूषित की जा रही है। ढूंगा में खान मालिक द्वारा गत माह से खनन कार्य किया जा रहा है। कई बार खान मालिक द्वारा रात में भी जेसीबी चलाकर खनन किया जाता रहा जिसकी शिकायत प्रशासन से की जाती रही है। ग्रामीणों ने बताया कि खान मालिक द्वारा खनन के दौरान कौशल्या नदी को भी प्रदूषित किया जा रहा है जिसका ग्रामीण विरोध कर रहे हैं परंतु खान मालिक अनसुनी कर रहा है। ग्रामीणों ने कहा कि प्रशासन भी इस ओर ध्यान नहीं दे रहा है। वहीं अब बिना ग्रामीणों से वार्ता किए उनकी भूमि में रोपवे लगाने की तैयारी की जा रही है।

ग्रामीणों ने बताया कि रोपवे लगने से समीप के प्राथमिक विदयालय में पढ़ने वाले बच्चों की पढ़ाई में व्यवधान होगा साथ ही इससे नदी को प्रदूषित होने का खतरा अधिक हो गया है। इससे ग्रामीणों की भूमि को भी नुकसान होगा। ग्रामीण आनंद सिंह, किशन सिंह, हरीश सिंह, मनोज कुमार आदि ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से मांग की है कि वह रोपवे का कार्य शीघ्र रूकवाए अन्यथा ग्रामीण आंदोलन को बाध्य होंगे।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments