HomeUncategorizedरुद्रपुर ब्रेकिंग : विधायक ठुकराल के भाई पर मारपीट का मुकदमा दर्ज

रुद्रपुर ब्रेकिंग : विधायक ठुकराल के भाई पर मारपीट का मुकदमा दर्ज

रुद्र्पुर। यहां के बीजेपी विधायक राजकुमार
ठुकराल के भाई संजय ठुकराल के खिलाफ मारपीट का मुकदमा दर्ज हुआ है। मिल रही जानकारी के अनुसार नगर निगम रुद्रपुर की कांग्रेसी वार्ड पार्षद के बेटे सचिन मुंजाल की ओर से यह मुकदमा दर्ज किया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार ईश्वर कॉलोनी में बन रही सड़क में गुणवत्ता का मामला उठाने पर सचिन मुंजाल के खिलाफ विधायक ठुकराल के भाई संजय ठुकराल ने पहले तो गाली गलौज की और फिर उसके साथ मारपीट की। आज शाम को सचिन मुंजाल की तहरीर पर संजय ठुकराल के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया । पुलिस मामले की जाँच कर रही है।

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments