HomeUttarakhandAlmoraAlmora: एसएसजे कैंपस में चला ‘मेगा ब्लड डोनेशन कैम्पेन’, 25 युवाओं ने...

Almora: एसएसजे कैंपस में चला ‘मेगा ब्लड डोनेशन कैम्पेन’, 25 युवाओं ने दिया खून

-एबीवीपी के सहयोग से स्वास्थ्य विभाग का अभियान

ADVERTISEMENTSAd Ad

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा
आज स्वास्थ्य विभाग अल्मोड़ा ने सोबन सिंह जीना परिसर अल्मोड़ा में मेगा ब्लड डोनेशन कैम्पेन शुरू किया। जिसमें अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का सहयोग लिया गया। इस अभियान में 25 युवाओं ने रक्तदान किया।

जिला अस्पताल के ब्लड बैंक में खून की कमी नहीं होने पाए और युवाओं को रक्तदान के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से जिला अस्पताल के ब्लड बैंक की टीम नोडल अधिकारी डा. आरएस शाही के नेतृत्व में सोबन सिंह जीना परिसर में पहुंची। जहां युवाओं को रक्तदान के लिए प्रेरित किया। इस मेगा ब्लड डोनेशन कैम्पेन में युवाओं ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया और वहां लगे रक्तदान कैंप में 25 युवाओं ने खून दिया।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments