HomeUttarakhandNainitalहल्द्वानी ब्रेकिंग : एमबीपीजी कॉलेज में पहुंचा कोरोना, भूगोल प्राध्यापिका संक्रमित मिलीं,...

हल्द्वानी ब्रेकिंग : एमबीपीजी कॉलेज में पहुंचा कोरोना, भूगोल प्राध्यापिका संक्रमित मिलीं, विभाग बंद

हल्द्वानी। एमबीपीजी कालेज की एक महिला लेक्चरर के कोरोना संक्रमित मिलने से कालेज में हड़कंप मच गया है। फिलहाल प्रा​ध्यापिका से संबंधित भूगोल विभाग को क्लोज कर दिया गया। उनके संपर्क में आए लोगों की सूची तैयार की जा रही है। कालेज प्राचार्य ने बताा कि उन्हें कालेज की एक प्राध्यापिका के कोरोना संक्रमित पाए जाने की जानकारी स्वास्थ्य विभाग को दे दी गई है। इसके अलावा प्राध्यापिका के संपर्क में आए लोगों की सूची बनाने का काम भी शुरू कर दिया गया।

बताया जा रहा है कि प्राध्यापिका ने कुछ दिन पहले नैनीताल में अपना कोरोना टेस्ट करवाया था। अब उनकी टेस्ट रिपोर्ट आ गई है। बताया जा रहा है कि महिला प्राध्यापिका शुक्रवार को कालेज में आई थी। इस दौरान जितने भी लोग उनके संपर्क में आए हैं उन्हें सेल्फ आइसोलेशन में जाने और अपनी जांच कराने के लिए कहा गया है। फिलहाल भूगोल विभाग को सैनिटाइज करवाया जा रहा है लेकिन कालेज बंद नहीं किया गया है।

सीएनई विशेष : कोरोना का दंश झेल रहे कारोबारियों के सीएनई प्रसारित करेगा बिल्कुल मुफ्त विज्ञापन

दिल के अरमां… वो विवाह से पहले कोरोना संक्रमित हो गए

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments