हल्द्वानी न्यूज: मटर गली व्यापारी एसोसिएशन ने उठाई काठगोदाम- दिल्ली रेल शुरू करने की मांग, जीएम को भेजा ज्ञापन

0


हल्द्वानी । यहां की मटर गली व्यापारी एसोसिएशन ने पूर्वोत्तर रेलवे महाप्रबंधक को ज्ञापन भेजकर कोरोना महामारी से स्थिति सामान्य होने तक काठगोदाम से दिल्ली तक रेल सेवा शुरू करने की मांग की है। एसोसिएशन के अध्यक्ष दललजीत सिंह दल्ली की अगुवाई में आज व्यापारियों ने प्रभारी स्टेशन मास्टर काठगोदाम व हल्द्वानी के माध्यम से एक ज्ञापन महाप्रबंधक पूर्वोत्तर रेलवे गोरखपुर को भेजा।
ज्ञापन में व्यापारियों ने कहा है कि कोरोना काल में रेलवे ने जनहित में सभी रेलगाडियां बंद करके सराहनीय निर्णय लिया था। लेकिन अब जब पूरे देश में लगभग सभी कारोबार खुल गए हैं। ऐेसे में व्यापारियों व अन्य लोगों की सुविधाओं के लिए रेलवे को भी धीरे —धीरे ट्रेनें शुरू करनी चाहिएं।
उन्होंने कहा कम से कम काठगोदाम व दिल्ली के बीच चलने वाली ट्रेन को तो अविलंब शुरू करना चाहिए। ताकि व्यापारियों व आम आदमी देश की राजधानी से जुड़ सके। इसके बाद जम्मू, हावड़ा, कानुपर आदि स्थानों के लिए भी ट्रेनें शुरू करनी चाहिएं। व्यापारियों ने पार्सल सुविधा को भी शुरू करने की मांग उठाई है।

ADVERTISEMENTS
ADVERTISEMENTS