सीआरसी पनुवानौला में एसएमसी प्रशिक्षण दिया जा रहा है। जिसमें प्रतिभागियों को समग्र शिक्षा अभियानपरिचय, उद्देश्य एवं हस्तक्षेप, शिक्षा का अधिकार, बाल अधिकार, सामाजिक सम्परीक्षा, विद्यालय में बच्चो का नामांकन व ठहराव, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, स्वच्छता एवं बाल-स्वास्थ्य तथा आपदा प्रबन्धन पर जानकरियों दी गयी।
छोटे-छोटे वीडियो के माध्यम से विषयों को बोधगम्य व रूचिपूर्ण बनाया गया प्रशिक्षण में मास्टर ट्रेनर हरीश चन्द्र पाण्डे, महेन्द्र कुमार गोस्वामी, नोडल अधिकारी राजेन्द्र लाल वर्मा, समन्वयक पुष्पा जोशी, नीता नयाल, बसंती गैड़ा, गोविन्द सिंह गैडा, रीता गैड़ा, मंजू नेगी, शीला देवी राधिका देवी, मोहन सिंह, खीय राम आदि उपस्थित रहे। प्रशिक्षण का अनुश्रवण गोपाल सिंह गैडा प्रवक्ता डायट, अल्मोड़ा द्वारा किया गया।
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।