HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा : वन पंचायत पाया और इसलना के जंगलों में लगी भीषण...

अल्मोड़ा : वन पंचायत पाया और इसलना के जंगलों में लगी भीषण आग

भकूना में भी हुई त्वरित कार्रवाई

 

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा

ADVERTISEMENTSAd

गर्मियों के सीजन की शुरूआत के साथ ही अल्मोड़ा जनपद अंतर्गत विभिन्न वन पंचायत क्षेत्रों में जंगलों में आग लगने की सूचना है। मंगलवार को ताकुला ब्लॉक के वन पंचायत पाया और इसलना में अज्ञात कारणों से आग लग गयी।

दोपहर करीब 11:30 बजे फायर फाइटरों को आग लगने की सूचना मिली। फायर फाइटरों ने त्वरित कार्यवाही कर आग को फैलने से पहले ही नियंत्रित कर लिया। वहीं दूसरी तरफ इसलना में दिन के 2 बजे आग लग गई।

इसलना और भकूना वन पंचायत की सीमा पर आग लगने की सूचना द हंस फाउंडेशन को मिली।फाउंडेशन के कार्यकर्ताओं ने फायर फाइटरों से संपर्क कर आग के बारे मे बताया। जिसके बाद फायर फाइटरों ने ग्रामीणों के साथ मिलकर तुरंत कार्यवाही की। वन विभाग के कर्मचारियों के साथ मिलकर करीब 4 घंटे में आग को नियंत्रित किया गया।

आग बुझाने में फायर फाइटर दीपक जनोटी, आनंद, संदीप, हेमा, भावना, सोनी, सुनीता, शीला, मीना, पूजा, मुन्नी, दीपा, शिवानी, अंजू, आशा, रेवती, नारायणी, बसंती, परुली, वन सरपंच सरस्वती भंडारी, वन विभाग के मोहन बिष्ट, मनोज कांडपाल ,शंकर सिंह, फायर वाचर दरमन सिंह, गोविंद , अर्जुन आदि शामिल रहे।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments