सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर

रेडक्रॉस सोसायटी के स्वयंसेवियों ने नगर के विभिन्न क्षेत्रों में जाकर शासन द्वारा कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए जारी गाइडलाइन की जानकारी देते हुए इसका पालन करने के लिए प्रेरित किया। साथ ही मास्क और साबुन भी बांटे।

जिले में पिछले वर्ष कोरोना महामारी की शुरुआत होने के बाद रेडक्रॉस ने व्यापक जागरूकता अभियान चलाने के साथ गरीबों को राशन किट, साबुन और मास्क भी वितरित किए थे। इस वर्ष भी कोरोना की दूसरी लहर के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए सोसायटी के स्वयंसेवियों ने जनहित में जागरुकता कार्यक्रम की शुरुआत कर दी है।
सोसायटी के उपाध्यक्ष संजय साह जगाती के नेतृत्व में पदाधिकारियों ने गोमती पुल, एसबीआई तिराहे, चैक बाजार, सरयू पुल के पास सहित अन्य स्थानों पर लाउडस्पीकर की मदद से लोगों को मास्क का प्रयोग करने, सामाजिक दूरी का पालन करने और हाथों को बार-बार साबुन से धोने को प्रेरित किया। बेवहज घर से बाहर नहीं निकलने की भी अपील की। जिला सचिव आलोक पांडेय ने बताया कि लोगों को जागरूक करने के साथ ही मास्क भी बांटे जा रहे हैं। स्वयंसेवी स्वयं मास्क का निर्माण कर रहे हैं। कहा कि महामारी की दूसरी लहर पहले से अधिक तेजी से फैल रही है। लिहाजा संक्रमण भी बढ़ रहा है। ऐसे में लोगों को खुद ही अपना बचाव करना होगा। शासन की गाइडलाइन का पालन, टीकाकरण से ही महामारी को हराया जा सकेगा। इस दौरान रेडक्रॉस के जिला उपाध्यक्ष संजय साह, जगदीश उपाध्याय, डॉ हरीश दफौटी आदि के मौजूद थे।
हल्द्वानी की मनोचिकित्सक डाॅ. नेहा शर्मा का आकस्मिक निधन, शोक की लहर
उत्तराखंड : यहां नर्सिंग काॅलेज के 95 छात्र-छात्राएं निकले कोरोना संक्रमित, हड़कंप
अल्मोड़ा में कहर बनकर टूट रहा कोरोना, आज 150 आये संक्रमण की चपेट में
कोरोना संक्रमण की चपेट में आये पालिकाध्यक्ष, हालत बिगड़ी, हल्द्वानी रेफर
Big Breaking : सरकार ने बदला फैसला, अब दोपहर 2 बजे तक ही खुलेंगी शराब की दुकानें
Uttarakhand : कोरोना ने आज 81 लोगों के ले ली जान, 24 घंटे में मिले 5 हजार से अधिक नये केस
Death Party: शराब नही मिली तो पी गये 5 Liter Sanitizer, एक के बाद एक 07 दोस्तों की मौत









