HomeUttarakhandAlmoraBreaking : राजमिस्त्री निकला चोर, 02 लाख से अधिक जेवरातों के साथ​...

Breaking : राजमिस्त्री निकला चोर, 02 लाख से अधिक जेवरातों के साथ​ गिरफ्तार

ADVERTISEMENTS
  • चौखुटिया पुलिस ने महज 15 घंटों में किया खुलासा
  • एसएसपी अल्मोड़ा द्वार पुलिस टीम को पुरस्कृत करने की घोषणा

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा

चौखुटिया में घर के ताले तोड़ नगदी व जेवरात चोरी के मामले का पुलिस ने महज 15 घंटे के अंदर खुलासा करते हुए क्षेत्र में राज​ मिस्त्री का काम करने वाले युवक को गिरफ्तार किया है। उसके पास से कुल 02 लाख, 22 हजार रूपये के आभूषण भी बरामद कर लिये गये हैं। एसएसपी ने खुलासा करने वाली द्वाराहाट पुलिस टीम को नगद इनाम देने की घोषणा की है।

उल्लेखनीय है कि गत 28 नवंबर, 2021 को लाल सिंह भण्डारी पुत्र स्व. देव सिंह भण्डारी निवासी भन्हारगांव, पोस्ट हवालबाग, हाल निवासी ग्राम धुधलिया बिष्ट चौखुटिया द्वारा थाना चौखुटिया में अज्ञात व्यक्ति द्वारा घर के ताले तोड़कर अलमारी से जेवरात व नगदी चोरी कर ले जाने के सम्बन्ध में थाना चौखुटिया में शिकायत दर्ज की थी। जिस पर थाने में धारा-457/380 भादवि बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया था।

मामले का संज्ञान लेते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा पंकज भट्ट द्वारा तत्काल मामले का अनावरण एवं पूर्ण बरामदगी हेतु टीम गठित की गयी। क्षेत्राधिकारी रानीखेत तपेश चंद के नेतृत्व गठित टीम द्वारा अज्ञात की ढूंढ़—खोज व चोरी किये गये माल की बरामदगी हेतु सम्भावित स्थानों पर तलाश एवं सर्विलास की मदद से 29 नवंबर, 2021 को सुब्रत विश्वास उम्र-26 वर्ष पुत्र गंगाधर विश्वास, निवासी रतन फार्म नम्बर-02, शक्तिफार्म थाना सितारगंज, जनपद ऊधम सिंह नगर, को सुरई खेत तिराहा थाना द्वाराहाट से चोरी किये आभूषण एवं नगदी सहित गिरफ्तार किया गया।

थानाध्यक्ष चौखुटिया दिनेश नाथ महन्त ने बताया कि पूछताछ के दौरान सुब्रत विश्वास ने बताया कि वह चौखुटिया में राज मिस्त्री का कार्य करता है। शटरिंग के सामान का पैसा न दे पाने के कारण गहनों एवं नगदी चोरी किया जाना कबूल किया है। इसके अतिरिक्त पूर्व में माह मार्च में चौखुटिया के प्रदीप ट्रैडर्स दुकान के दरवाजे तोड़ कुछ नगदी एवं खाने-पीने का सामान चोरी किया जाना भी कबूल किया गया। जिस सम्बन्ध में चौखुटिया में अभियोग पंजीकृत किया गया था। अन्य थानों, जनपदों व राज्यों से उक्त अभियुक्त के आपराधिक इतिहास के बारे में जानकारी प्राप्त की जा रही है।

पुलिस टीम द्वारा चोरी का 15 घण्टे में ही खुलासा एवं पूर्ण बरामदगी किये जाने पर टीम के उत्साहवर्धन हेतु एसएसपी अल्मोड़ा द्वारा पुलिस टीम को एक हजार रूपये नगद पुरूस्कार से पुरूस्कृत करने की घोषणा की है। आरोपी के पास से जो सोने के आभूषण बरामद किये गये हैं उनमें 01 नाक की नथ, 01 मॉग टीका, 01 कान के झुमके, 01 कान के बुन्दे, 01 चॉदी के पायल, 01 जोड़ी बिछुवे तथा 01 जोड़ी कान के आर्टिफीसियल झुमके शामिल हैं। जिनकी कीमत दो लाख, बाईस हजार रूपये बताई जा रही है। वहीं उसके पास से 690 रूपये की नगदी तथा पीएनबी की पासबुक व एटीएम कार्ड भी मिला है। गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष दिनेश नाथ महंत उप निरीक्षक देवेन्द्र सिंह राणा, सुनील सिंह धानिक, कांस्टेबल विरेन्द्र राय, अनुज त्यागी, रोशन खेड़ा, रजनीश वर्मा शामिल रहे।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments