नैनीताल| कोरोना के नए वेरिएंट ने देश में हलचल मचा दी हैं, जिसका खासा असर उत्तराखंड में भी दिखने लगा है। वहीं कोरोना संक्रमण के बढ़ने की आशंका के चलते नैनीताल हाईकोर्ट ने सभी अधिकारियों, कर्मचारियों, वकीलों और पक्षकारों के लिए मास्क पहनना अनिवार्य कर दिया है। मास्क लगाए बिना हाईकोर्ट में प्रवेश नहीं मिलेगा। इस संबंध में हाईकोर्ट ने अधिसूचना भी जारी कर दी है।
Uttarakhand | Nainital High Court issues notification saying that all officers, staff, lawyers and parties will be able to enter the court only after wearing masks.