HomeBreaking Newsब्रेकिंग न्यूज : हल्द्वानी पहुंचा शहीद यमुना प्रसाद का शव, कल सुबह...

ब्रेकिंग न्यूज : हल्द्वानी पहुंचा शहीद यमुना प्रसाद का शव, कल सुबह भेजा जाएगा घर फिर होगा अंतिम संस्कार

मोटाहल्दू। भारतीय सेना की सिक्स कुमाऊँ रेजीमेंट में सूबेदार के पद पर तैनात शहीद यमुना प्रसाद पनेरू का पार्थिव देह हल्द्वानी पहुंच गई है। लेकिन अभी उनके शव को घर नहीं भेजा गया है। सूचना आ रही है कि उनकी पार्थिव देह को कल सुबह उनके आवास पर लाया जाएगा। जहां कुद देर उन्हें अंतिम दर्शनों के लिए रखा जाएगा इसके बाद उनकी अंतिम यात्रा निकाली जाएगी। फिलहाल आगे का कार्यक्रम प्रशासन और सैनय अधिकारियों की बातचीत के बाद ही तय होना है।

ADVERTISEMENTSAd Ad


खबर के अनुसार दोपहर बाद पुलिस का एक वाहन उनके आवास तक पहुंचा और बताया गया कि शहीद का शव हल्द्वानी पहुंच गया है कुछ ही देर में उनके पार्थिव शरीर को घर पहुंचाया जाएगा। इस पर उनके परिजनों ने बाकी के इंतजामात करने शुरू कर दिए बाद में खबर आई कि शहीद के शव को कल सुबह घर पहुंचाया जाएगा।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments