HomeBreaking Newsमु​क्तेश्वर : घर से बिना बताये चल दी विवाहित पुत्री, हरियाणा से...

मु​क्तेश्वर : घर से बिना बताये चल दी विवाहित पुत्री, हरियाणा से बरामद

जनपद नैनीताल अंतर्गत मुक्तेश्वर पुलिस ने एक गुमशुदा युवती को हरियाणा से सकुशल बरामद कर परिजनों के सुपुर्द ​कर दिया है।

ADVERTISEMENTSAd

सीएनई रिपोर्टर, नैनीताल। मुक्तेश्वर पुलिस टीम ने सर्विलांस सेल की मदद से एक गुमशुदा युवती को हरियाणा से सकुशल बरामद किया है। लड़की विवाहित है और घर से बिना बताए कहीं चली गई थी।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार गत 19 दिसंबर, 2023 को मुक्तेश्वर क्षेत्रान्तर्गत एक व्यक्ति द्वारा उसकी विवाहित पुत्री के बिना बताए घर से कहीं चले जाने संबंधी सूचना दी गई। साथ ही ढूढ़—खोज करने पर पता नहीं चलने के संबंध में थाना मुक्तेश्वर में शिकायत दर्ज की गई।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल प्रहलाद नारायण मीणा द्वारा मामले का संज्ञान लेकर थानाध्यक्ष मुक्तेश्वर कमित जोशी को गुमशुदा युवती की शीघ्र बरामदगी हेतु निर्देशित किया गया। जिसके बाद थानाध्यक्ष के नेतृत्व में गठित टीम चौकी प्रभारी धानाचूली विजय कुमार, कांस्टेबल असलम द्वारा गुमशुदा महिला की संभावित स्थानों पर तलाश की गई।

सर्विलांस सेल की मदद से गुमशुदा महिला को 22 दिसंबर, 2023 को राजीव नगर पूर्व गुड़गांव हरियाणा से सकुशल बरामद कर परिजनों के सुपुर्द किया गया। हालांकि यह युवती घर से किन परिस्थितियों में निकल गई और हरियाणा कैसे पहुंची। इस बारे में पुलिस द्वारा खुलासा नहीं किया गया है।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments