HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा: विभागीय भूमि को चिह्नित कर रिपोर्ट तैयार करें—आकांक्षा

अल्मोड़ा: विभागीय भूमि को चिह्नित कर रिपोर्ट तैयार करें—आकांक्षा

👉 मुख्य विकास अधिकारियों ने बैठक लेकर दिए निर्देश

ADVERTISEMENTSAd

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा: आगामी समय में उत्तराखंड में होने वाले इन्वेस्टर्स समिट के मद्देनजर मुख्य विकास अधिकारी आकांक्षा कोंडे ने जनपद स्तरीय अधिकारियों के साथ बैठक की और उन्हें निर्देश दिए कि खाली पड़ी विभागीय भूमि को चिन्हित कर उसकी रिपोर्ट तैयार करें।

मुख्य विकास अधिकारी ने विभागीय अधिकारियों से कहा कि आगामी समय में उत्तराखंड में इन्वेस्टर्स समिट प्रस्तावित है। इसलिए सभी विभाग अपनी—अपनी विभागीय भूमि की रिपोर्ट तैयार करें, ताकि इन्वेस्टर्स समिट में जनपद से पूर्ण जानकारी उपलब्ध हो सके तथा इन्वेस्टर्स को जनपद में इन्वेस्ट करने के लिए आकर्षित कर भूमि उपलब्ध कराई जा सके। इसके साथ ही उन्होंने 30 सूत्रीय कार्यक्रम, अवैध अतिक्रमण आदि के संबंध में भी अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए।

मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि 30 सूत्रीय कार्यक्रमों में अधिकारी खासी प्रगति लाएं और जहां भी विभागीय परिसंपतियों पर अवैध अतिक्रमण है, वहां अतिक्रमण को हटाने की कार्यवाही करें। बैठक में जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी रेनू भंडारी, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. उदयशंकर, मुख्य कृषि अधिकारी डी. कुमार समेत अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments