मुम्बई। मराठी एक्टर आशुतोष भाकरे ने फांसी के फंदे पर लटक कर जान दे दी है। वे 32 साल के थे। आशुतोष ने कथित तौर पर महाराष्ट्र के नांदेड़ स्थित अपने घर में फांसी लगाकर जान दे दी। पुलिस के मुताबिक, आशुतोष का शव नांदेड़ स्थित उनके बंगले में लटका हुआ मिला। आशुतोष एक महीने पहले नांदेड़ आए थे। मराठी फिल्म इंडस्ट्री में आशुतोष के निधन से शोक फैल गया है।
आशुतोष की यूं मौत से उनके फैंस को झटका लगा है। आशुतोष की मौत का कारण अभी साफ नहीं हो सका है।
आशुतोष फिल्म एंड टीवी एक्ट्रेस मयुरी देशमुख के पति थे। 21 जनवरी 2016 को मयुरी और आशुतोष शादी के बंधन में बंधे थे। दोनों की बॉन्डिंग शानदार थी। उनका नांदेड़ के गणेश नगर इलाके में बंगला था। कुछ दिनों पहले ही दोनों अपने घर आए थे।
ADVERTISEMENTS
ADVERTISEMENTS




