HomeUttarakhandAlmoraAlmora News : कई कार्यकर्ताओं ने भाजपा का दामन छोड़ कांग्रेस का...

Almora News : कई कार्यकर्ताओं ने भाजपा का दामन छोड़ कांग्रेस का थामा हाथ, विधायक कुंजवाल ने माल्यार्पण कर किया स्वागत

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, अल्माोड़ा

जागेश्वर विधानसभा के विकासखंड लमगड़ा अंतर्गत मल्ला सालम पूर्व विधानसभा अध्यक्ष व विधायक गोविंद सिंह कुंजवाल की मौजूदगी में हुई बैठक में बढ़ती महंगाई व अन्य मुद्दों को लेकर भाजपा सरकार की तीखी आलोचना की गई। इस मौके पर कई भाजपा कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। वक्ताओं ने कहा कि भाजपा शासनकाल में महंगाई चरम पर पहुंच चुकी है और रोजगार के रास्ते बंद होते जा रहे हैं। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि सरकार ने विभिन्न प्रमाण पत्र बनवाने की बाध्यता के बहाने से जनता से रूपये वसूलने शुरू कर दिये हैं। इस मौके पर भाजपा के कई कार्यकर्ता पार्टी की सदस्यता छोड़ते हुए कांग्रेस में शामिल हुए। जिनमें देव सिंह, चंदन सिंह, रविन्द्र सिंह, हरी लाल, कुंदन सिंह, दिवान सिंह, धन सिंह रावत आदि शामिल रहे। विधायक कुंजवाल ने माल्यार्पण करके उनको पार्टी में शामिल किया। बैठक में ब्लाॅक अध्यक्ष दीवान सतवाल, ग्राम प्रधान गोविंद रौतेला, पूरन चंद्र गुरूरानी, देवेंद्र धौनी, मोहन रावत, रमेश बिष्ट, कमल बिष्ट, नंदन सिजवाली, दीपू सिजवाली, चंदन बोरा, कैलाश ुरूरानी, हरी सिंह रावत, मोहन सिंह रावत, चंदन सिंह रावत, मदन रावत, पान सिह रावत, पूरन लाल साह आदि मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments