HomeUttarakhandAlmoraSomeshwar News: क्षेत्र की सस्ता गल्ला की 62 दुकानें से वितरण ठप,...

Someshwar News: क्षेत्र की सस्ता गल्ला की 62 दुकानें से वितरण ठप, संकट में पड़े कई गरीब परिवार

सीएनई रिपोर्टर, सोमेश्वर
सोमेश्वर क्षेत्र के सस्ता गल्ला विक्रेता आज 24वें दिन भी हड़ताल पर अडिग रहे। क्षेत्र की 62 गल्ला दुकानों से न तो खाद्यान्न वितरण हुआ और न ही गोदाम से खाद्यान्न उठाया गया। ऐसे में सस्ते राशन पर निर्भर तमाम गरीब तबके के परिवार परेशानी में आने लगे हैं।

बौरारोघाटी सस्ता गल्ला जन सेवा समिति प्रांतीय आह्वान पर अपनी मांगों को लेकर पहली सितंबर से हड़ताल पर है। समिति के अध्यक्ष रमेश भाकुनी ने बताया कि प्रदेश नेतृत्व के निर्देश पर राशन उठान व वितरण ठप किया गया है और जब तक मांगें पूरी नहीं होती, तब तक हड़ताल जारी रखी जाएगी।

गल्ले की दुकानों से खाद्यान्न नहीं मिल पाने के कारण गरीब तबके के परिवारों के सामने संकट पनपने लगा है। पिछले माहों में मिला सस्ता राशन समाप्त होने से अब कई परिवारों को बाजार से महंगा राशन क्रय करना पड़ रहा है। समझा जा रहा है कि यदि जल्द हड़ताल खत्म नहीं हुई, तो लोग बड़े संकट में आ जाएंगे।

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments