Breaking News: आखिर राशन कार्ड गड़बड़ी प्रकरण से चढ़ा पारा, सोमेश्वर तहसील पहुंच जनप्रतिनिधियों व प्रभावितों ने बुलंद की आवाज, मंत्री से दूरभाष पर वार्ता से कुछ शांत हुआ मामला

0

दिनकर जोशी, सोमेश्वर


ADVERTISEMENTS

सोमेश्वर क्षेत्र में राशन कार्डों में हुई हेराफेरी व गड़बड़ी प्रकरण को लेकर अनसुनी से अब लोगों का पारा चढ़ने लगा है। विभिन्न मांगों को लेकर पूर्व चेतावनी के तहत आज यहां कई जनप्रतिनिधि व राशन कार्ड से वंचित लोग तहसील परिसर आ धमके और उन्होंने धरना—प्रदर्शन के जरिये अपनी आवाज बुलंद की। फिलहाल सबको पूर्ववत राशन ​देने संबंधी आश्वासन से मामला कुछ शांति हुआ।


गौरतलब है कि क्षेत्र में राशन कार्डों के डिजिटलाइजेशन व आनलाइन कराए जाने के प्रक्रिया के बाद आश्चर्यजनक मामला प्रकाश में आया। कुछ राशन कार्ड सूची से खारिज हो गए, तो कुछ में स्वत: यूनिटें कम हो गई। इससे कई लोगों को राशन मिलना ही बंद हो गया, तो कईयों का राशन यूनिट कम होने से घट गया। इससे आक्रोश उभरा। पिछले दिनों ग्राम प्रधान संगठन ने इस मामले पर जिलाधिकारी को भी ज्ञापन दिया और अविलंब कार्यवाही नहीं होने पर आंदोलन की धमकी दी थी। इसी क्रम में आज ग्राम प्रधान संगठन के प्रतिनिधियों के साथ जनप्रतिनिधि व प्रभावित लोग तहसील परिसर पहुंचे, जहां उन्होंने धरना—प्रदर्शन कर गुबार निकाला और अपनी मांगों को जोरशोर से उठाया। उन्होंने कहा कि कोरोनाकाल के इस कठिन वक्त में उनके साथ नाइंसाफी हुई है। जिसे बर्दाश्त नहीं किया जा सकता है।

Uttarakhand : अल्मोड़ा, नैनीताल, पिथौरागढ़, चंपावत में कल भारी बारिश का अलर्ट, दो दिन आगे भी हो सकती है हल्की व मध्यम वर्षा

इसके बाद राज्यमंत्री रेखा आर्या के प्रतिनिधि भुवन जोशी ने दूरभाष पर उनकी मंत्री से वार्ता कराई। जिसमें उन्हें आश्वासन मिला कि आगामी 5 तारीख तक सभी को पूर्ववत राशन दिलाया जाएगा और मांगों पर सकारात्मक आश्वासन दिया। इस पर मामला कुछ शांत हुआ और धरना समाप्त हुआ। मंत्री से वार्ता में प्रतिनिधि भुवन जोशी के अलावा भाजपा मंडल अध्यक्ष खड़क सिंह, ज्येष्ठ प्रमुख ललित दोसाद, तहसीलदार, प्रधान संगठन के अध्यक्ष रणजीत नयाल, भरत भाकुनी आदि थे। उक्त धरने में लगभग दो दर्जन ग्रामसभाओं के प्रधान व राशन कार्ड से वंचित परिवारों के सदस्य शामिल हुए।

उत्तराखंड : 28 दिन की नन्ही बच्ची मिली कोरोना पॉजिटिव, मां पूर्व से ही संक्रमित

जानें आंदोलितों की प्रमुख मांगें
1— राशन कार्ड से ​वंचित हुए परिवारों को खाद्यान्न दिया जाए।
2— फर्जी तरीके से बने राशन कार्डों की जांच की जाए।
3— राशन कार्डों की गड़बड़ी की जांच हो और दोषियों के खिलाफ कार्यवाही की जाए।

बारात में नाचते दिखे ड्यूटी से गायब हुए तीन सिपाही, डीसीपी साहब ने सुनाई यह सजा…

Uttarakhand : प्रदेश में कम हुई कोरोना की रफ्तार, 24 घंटों में मिले 1942 नए संक्रमित, 52 की मौत

Uttarakhand : कैबिनेट की बैठक संपन्न, सीएम तीरथ सिंह रावत ने लिए यह महत्वपूर्ण फैसले, पढ़िये पूरी ख़बर…..

Breaking: पोथिंग के पास मैक्स खाई में गिरी, पिता की मौत और नाबालिग पुत्र घायल

तो क्या दिल्ली ने जीत ली कोरोना से जंग ! 3 दिन बाद शुरू होगी अनलॉक की प्रक्रिया, जल्द ही पटरी पर लौटेगी जिंदगी, केजरीवाल ने किया ऐलान

दुनिया की संबसे ऊंची चोटी Mount everest फतेह को भारतीय जवानों का 30 सदस्यी दल रवाना, ​किसी बुरे सपने की वजह से बीच से वापस लौटे 25 बार चोटी फतह करने वाले शेरपा

शर्मनाक : बेटी पैदा होने पर पति ने बेरहमी से पीटा, देवर ने किया दुष्कर्म, पीड़िता ने एसएसपी से लगाई मदद की गुहार

Almora : अल्मोड़ा जिला योजना के लिए 52.24 करोड़ का वार्षिक बजट अनुमोदित, प्रभारी मंत्री डा. हरक सिंह रावत ने वर्चुअल बैठक में किया अनुमोदन

GOOD : अल्मोड़ा बेस अस्पताल में 500 एलपीएम का आक्सीजन प्लांट बनकर तैयार, रविवार को सीएम करेंगे शुभारंभ

Almora : कम हुआ पर थमा नही कोरोना का प्रकोप, आज मिले 102 संक्रमित

Almora : पूर्व दर्जा मंत्री बिट्टू कर्नाटक का जरूरतमंद परिवारों तक खाद्य एवं रसद की मदद पहुंचाने का अभियान जारी

Someshwer :  शराब पीकर घर में उधम मचा रहे व्यक्ति को किया गिरफ्तार, 59 लोगों के खिलाफ कार्यवाही और 8000 रुपये जुर्माना वसूला

आखिर राशन कार्ड गड़बड़ी प्रकरण से चढ़ा पारा, सोमेश्वर तहसील पहुंच जनप्रतिनिधियों व प्रभावितों ने बुलंद की आवाज, मंत्री से दूरभाष पर वार्ता से कुछ शांत हुआ मामला

Almora : पुलिस महानिरीक्षक अमित सिन्हा पहुंचे अल्मोड़ा, कोविड—19 के कार्यों की समीक्षा की और निर्देश दिए

Almora : मिशन हौसला के तहत जरूरतमंदों की मदद को मुस्तैद पुलिस, घर जाकर बुजुर्गों का हाल भी जान रही पुलिस

Almora : ठेंगे पर नियम रखने वालों की कार व स्कूटी की सीज, लमगड़ा में मेडिकल स्टोरों में चेकिंग

Almora : साहब, कोविड कर्फ्यू के चलते भुखमरी के कगार पर पहुंच गये फड़ व्यापारी, हमें भी दो व्यापार करने की इजाजत, फड़—रेहड़ी वालों ने सीएम से लगाई मदद की गुहार

ADVERTISEMENTS