चन्दन नेगी, अल्मोड़ा यहां बेस चिकित्सालय में आक्सीजन जनरेशन प्लांट बनकर तैयार हो चुका है, जिसकी टेस्टिंग भी कर ली गई है। जल्द ही अब यह प्लांट आक्सीजन आपूर्ति शुरू कर देगा। आज जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया ने इसका निरीक्षण किया।
ADVERTISEMENTS
जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया ने बताया कि आने वाले रविवार को इसका शुभारम्भ वर्चुअल तरीके से प्रदेश के मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत करेंगे। उन्होंने बताया कि 500 एलपीएम के इस प्लान्ट से कोविड वार्ड के 50 बेडों को 24 घण्टे आक्सीलन सप्लाई होगी। जिससे आक्सीजन सप्लाई सिस्टम सुदृढ़ हो जाएगा और मरीजों को काफी राहत होगी।
खासकर इस बीच कोविड मरीजों के उपचार में काफी सहूलियत होगी। जिलाधिकारी ने कार्यदायी संस्था को अवशेष कार्य को तत्काल पूर्ण करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने एचएलएल संस्था का तय समय पर प्लान्ट का कार्य पूर्ण करने के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया। उनके साथ निरीक्षण के दौरान बेस अस्पताल के प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक डा. एचसी गढ़कोटी, नोडल कोविड-19 डा. अजय आर्य, आपदा प्रबन्धन अधिकारी राकेश जोशी, रजनीश जोशी सहित एचएलएल के प्रतिनिधि मौजूद रहे।