अल्मोड़ा में कोरोना संक्रमण का प्रकोप कम जरूर हो गया है, लेकिन अभी थमा नही है। बीते 24 घंटे में यहां 102 नए लोग संक्रमित हुए हैं। राहत की बात यह है कि कई दिनों से कोरोना से किसी की मौत नही हुई है।
यहां वर्तमान में एक्टिव केस घटकर अब मात्र 865 रह गये हैं। वहीं अब तक 130 लोग कोरोना की वजह से जान गंवा चुके हैं। शुक्रवार को मिली डिटेल के अनुसार ब्लाॅक धौलादेवी में 55, ताड़ीखेत 5, चौखुटिया 2, स्याल्दे 9, भैंसियाछाना 4, सल्ट 4 तथा ताकुला 2 लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। वहीं 21 पाॅजिटिव केस अल्मोड़ा लोकल एवं आस—पास के स्थानों से हैं।
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।