HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा: पूर्व विस अध्यक्ष व विधायक समेत कई लोग पहुंचे पत्रकार जड़ौत...

अल्मोड़ा: पूर्व विस अध्यक्ष व विधायक समेत कई लोग पहुंचे पत्रकार जड़ौत के घर, शोक संवेदना व्यक्त की

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा: वरिष्ठ पत्रकार रमेश जड़ौत के पिता दीवान सिंह जड़ौत का असामयिक निधन होने पर यहां सामाजिक एवं राजनैतिक संगठनों के लोगों और पत्रकारों ने गहरा शोक व्यक्त किया है। विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल व विधायक मनोज तिवारी समेत कई लोगों ने उनके गांव पहुंचकर शोक संवेदना व्यक्त की।

ADVERTISEMENTSAd
Advertisement

मंगलवार को विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल व अल्मोड़ा के विधायक मनोज तिवारी समेत गोपाल सिंह चौहान, दीवान सतवाल, पूरन पांडे, सरपंच दीवान सिंह, गोविंद सिंह सतवाल, चंदन बोरा, नरेंद्र सिंह सतवाल, रामपाल सिंह मलवाल, दरबान सिंह रावत, चंदन सिंह मेहरा, इन्द्र सिंह जड़ौत, नवल, सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय अल्मोड़ा के कुलानुशासक डा. दीपक साह, देवेन्द्र धामी, कैलाश छिमवाल, रणजीत सिंह बिष्ट आदि कई लोग जड़ौत के भैसियाछाना ब्लाक अंतर्गत स्थित बिलवालगांव पहुंचे और उन्होंने गहरी शोक संवेदना व्यक्त की। साथ ही शोक संतप्त परिवार को ढांढस बंधाया।

इधर, पत्रकारों प्रकाश पांडे, राजेंद्र रावत, जगदीश जोशी, सुरेश तिवारी, चंदन नेगी, चंद्रशेखर द्विवेदी, शिवेंद्र गोस्वामी, रमेश जोशी, अशोक कुमार पाण्डे, हरीश भण्डारी, दयाकृष्ण काण्डपाल, डीके जोशी, सोनू सिजवाली, निर्मल उप्रेती, आदि ने रमेश जड़ौत के पिता के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है और शोक संवेदना व्यक्त करते हुए ईश्ववर से दिवंगत आत्मा का शांति प्रदान करने और शोकाकुल परिवार को इस असीम दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है।

ADVERTISEMENTS
भारत का पहला प्राइवेट ऑर्बिटल रॉकेट Vikram-1

🚀 भारत का पहला Private Orbital Rocket

Vikram-1 ने रचा इतिहास • पूरी वीडियो देखने के लिए नीचे क्लिक करें

▶️ अभी वीडियो देखें
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments