HomeUttarakhandAlmoraक्वारब लेटस्ट : युद्ध स्तर पर चल रहा ट्रीटमेंट, नियमों को धता...

क्वारब लेटस्ट : युद्ध स्तर पर चल रहा ट्रीटमेंट, नियमों को धता बता रहे कई भारी वाहन !

सुयालबाड़ी से अनूप सिंह जीना की रिपोर्ट

अल्मोड़ा—हल्द्वानी हाईवे 109 स्थित डेंजर जोन क्वारब में ट्रीटमेंट कार्य युद्ध स्तर पर जारी है। फिलहाल वाहनों की आवाजाही भी सुचारू है। हालांकि प्रशासन के आदेश के बावजूद कुछ भारी लोडेड वाहन प्रति​बंधित मार्ग पर चलते देखे गए।

ADVERTISEMENTSAd

उल्लेखनीय है कि सीएनई द्वारा लगातार क्वारब क्षेत्र में चल रहे निर्माण कार्य और मौजूदा स्थिति को नियमित रूप से अपने पाठकों तक पहुंचाया जाता रहा है।

क्वारब में संबंधित ठेकेदार द्वारा कार्य में लापरवाही बरते का समाचार प्रसारित होने के बाद विभाग व प्रशासन जागा और तब से निर्माण कार्य पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है।

क्या दबाव में गुपचुप भेजे जा रहे भारी माल वाहन

यहां यह उल्लेखनीय है कि क्वारब में लगातार पहाड़ गिरने की संभावना को देखते हुए जन हित में बड़े भार वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित किया गया था। एक—दो रोज तो व्यवस्था सही चली, लेकिन पुन: यहां प्रतिबंधित मार्ग से भारी वाहन प्रवेश करते दिखाई दिए। स्थानीय लोगों का आरोप है कि अल्मोड़ा में कुछ व्यापारी नेताओं व ट्रोसपोर्टरों के दबाव में ढील बरती जा रही है। यदि कभी कोई दुर्घटना हो गई तो इसकी जिम्मेदारी कौन लेगा !

29 जून को अग्रिम आदेश तक जारी हुआ था नियम, उड़ गई धज्जियां

राष्ट्रीय राज मार्ग 109 में क्वाराब पुल भारी वाहनों के लिए खतरा बना हुआ है। सुरक्षा की दृष्टि से इस पुल पर वाहनों के दबाव को कम करने के लिए जिले में आने जाने वाले भारी माल वाहक वाहनों के आवागमन को प्रतिबंधित कर दिया गया है। यातायात व्यवस्था के लिए 29 जून से नए नियम लागू किए गए थे। ​आदेश में स्पष्ट कहा गया था कि यह नियम अग्रिम आदेश तक जारी रहेंगे। इसके बावजूद प्रशासन के आदेश को ठेंगा दिखाते हुए माल वाहन इस प्रतिबंधित मार्ग से कैसे गुजर रहे हैं, इसका जवाब किसी के पास नहीं है।

पढ़िये पूर्व प्रकाशित समाचार —

ADVERTISEMENTS
क्वारब-चौसली लिंक मार्ग खुशखबरी
LIVE UPDATE

बड़ी खुशखबरी: क्वॉरब-चौसली लिंक मार्ग को मिली हरी झंडी, कल से खुल सकता है रास्ता!

अल्मोड़ा प्रशासन की टीम ने किया मुआयना, देखिए ग्राउंड रिपोर्ट और गाड़ियों का लाइव ट्रायल...

यहाँ क्लिक कर के पूरा वीडियो देखें ➔
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments