HomeUttarakhandNainitalब्रेकिंग न्यूज : कई भाजपाई विधायक कांग्रेस में आने को तैयार, हाईकमान...

ब्रेकिंग न्यूज : कई भाजपाई विधायक कांग्रेस में आने को तैयार, हाईकमान के इशारे का इंतजार, लेकिन नाम नहीं बताए

ADVERTISEMENTS

हल्द्वानी। उत्तराखंड सदन मे नेता प्रतिपक्ष डा. इंदिरा ह्दयेश ने कहा है कि भाजपा के कई नेता कांग्रेस हाई कमान का इशारा पाते ही पार्टी में आने को तैयार हैं। हालांकि उन्होंने ऐसे भाजपा नेताओं का नाम डिस्क्लोज नहीं किया है। उन्होंने कहा कि यह प्राइवेट बाते होती हैं जो कि मीडिया के सामने नहीं बताई जा सकतीं। उन्होंने कहा कि इससे साबित होता है भाजपा के विधायक भी मानने लगे हैं कि 2022 में प्रदेश में भाजपा सरकार नहीं बनने वाली।

⚡ Exclusive Fact Check क्या भारत के शहरों में सचमुच फैल गया है 'जांबी ड्रग'? सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो की पूरी सच्चाई यहाँ पढ़ें...

विधानसभा सत्र समाप्ति के बाद हल्द्वानी पहुंची नेता प्रतिपक्ष इंदिरा हृदयेश ने कहा कि 2022 में कांग्रेस की सरकार बनने वाली है। वर्तमान सरकार के क्रियाकलापों को देख कांग्रेस पूरी तरह से आश्वस्त है कि 2022 में राज्य में कांग्रेस की सरकार बनेगी। हालांकि भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत के 60 विधानसभा सीटें जीतने के दावे को नेता प्रतिपक्ष इंदिरा हृदयेश ने कहा की हवाई गिनती में वह 70 भी कह सकते हैं लेकिन कांग्रेस इस तरह के आंकड़े बनाकर अपना उपहास नहीं उड़ाना चाहती यह पूरी तरह से स्पष्ट है कि 2022 में कांग्रेस की सरकार आ रही है और यह बात भाजपा के विधायक भी जानते हैं इसलिए कई भाजपा के विधायक उनके संपर्क में हैं और इशारा करते ही उनके साथ आने को तैयार भी हैं क्योंकि भाजपा के विधायकों की सरकार में सुनवाई नहीं हो रही है वो खुद विधानसभा सत्र में सरकार के खिलाफ आवाज उठा रहे है।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments