HomeUttarakhandNainitalहल्द्वानी न्यूज : मनोज ने बढ़ाया शिक्षा विभाग का गौरव — शिक्षा...

हल्द्वानी न्यूज : मनोज ने बढ़ाया शिक्षा विभाग का गौरव — शिक्षा मंत्री

क्वारब-चौसली लिंक मार्ग खुशखबरी
LIVE UPDATE

बड़ी खुशखबरी: क्वॉरब-चौसली लिंक मार्ग को मिली हरी झंडी, कल से खुल सकता है रास्ता!

अल्मोड़ा प्रशासन की टीम ने किया मुआयना, देखिए ग्राउंड रिपोर्ट और गाड़ियों का लाइव ट्रायल...

यहाँ क्लिक कर के पूरा वीडियो देखें ➔

हल्द्वानी। आईएएस परीक्षा के समकक्ष मानी जाने वाली उत्तर प्रदेश पीसीएस की परीक्षा में चयनित होकर मनोज छिम्वाल ने न सिर्फ शिक्षा विभाग का गौरव बढ़ाया है बल्कि प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों के लिए एक मिसाल भी कायम की है। मुझे आशा है कि इनसे प्रेरित होकर प्रदेश के अन्य युवा भी उत्तराखंड का नाम रोशन करेंगे। यह बातें शिक्षा मंत्री अरविन्द पांडेय ने अपने आवास पर मनोज को बधाइयां देते हुए कहीं।

ADVERTISEMENTSAd

पूर्व दर्जा राज्यमंत्री राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष अमिता लोहनी ने भी मनोज के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। ज्ञात हो कि पिछले सप्ताह उत्तर प्रदेश पीसीएस 2018 का परीक्षा परिणाम जारी किया गया था जिसमें मनोज का भी चयन हुआ है। मनोज वर्तमान में राजकीय इंटर कॉलेज खनस्यूं ओखलकांडा में हिंदी प्रवक्ता के रूप में कार्यरत हैं। इसके अतिरिक्त सिविल सेवाओं के लिए देश के विभिन्न शहरों में गेस्ट फैकल्टी के रूप में अपनी सेवाएं देते हैं।

राज्य महिला आयोग की पूर्व उपाध्यक्ष अमिता लोहनी ने कहा कि संसाधनों के अभाव में तैयारी कर रहे प्रतियोगियों के लिए मनोज एक आदर्श हैं, उनके कठिन परिश्रम की कहानी युवाओं के लिए प्रेरणा स्रोत है। उत्तराखंड विद्यालयीय शिक्षा परिषद रामनगर की सचिव डॉ नीता तिवारी, संयुक्त राज्य परियोजना निदेशक समग्र शिक्षा हनुमान प्रसाद विश्वकर्मा, ब्राह्मण समाज के राष्ट्रीय सचिव गोपाल लोहनी, राइका खनस्यूं के प्रभारी प्रधानाचार्य विमल कुमार तथा समस्त विद्यालय परिवार ने भी मनोज को बधाई दी हैं।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments