HomeBreaking Newsहल्द्वानी न्यूज: उत्तराखंड में आम आदमी पार्टी पूरे 70 सीटों पर चुनाव...

हल्द्वानी न्यूज: उत्तराखंड में आम आदमी पार्टी पूरे 70 सीटों पर चुनाव लड़ेंगी: सिसोदिया

हल्द्वानी। आम आदमी पार्टी के दिल्ली सरकार में शिक्षा मंत्री एवं उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया इन दिनों कुमाऊं भ्रमण पर आए। यहां सभी कार्यकर्ताओं से मिलने बाद वह आज यहां प्रेस से मुखातिब हुए। सिसोदिया ने बातचीत करते हुये कहा कि आप उत्तराखंड में आने वाले विधानसभा चुनाव में आप पूरे सत्तर सीटों पर चुनाव लड़ेगी। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड का दुर्भाग्य रहा है यहाँ भाजपा एवं कांग्रेस बारी- बारी से राज करते आये हैं। इसलिए विकास का पहिया रुक गया है। जनता परेशान है।तीसरे विकल्प के रूप में अब आम आदमी पार्टी उत्तराखंड में उभर कर आयेगी। उन्होंने वर्तमान भाजपा सरकार पर प्रहार करते हुए कहा कि त्रिवेंद्र सरकार यहाँ की जनता के लिये किये गए मात्र पांच उपलब्धि गिना दे तो मैं चुनौती देने को तैयार हूं। उन्होंने पत्रकारों के सवाल जवाब में कहा कि आप हमेशा जमीनी हकीकत पर काम करने वाली पार्टी है। निश्चित रूप से वह देवभूमि की जनता के दुःख दर्द को समझती है। इसी लिए यहाँ कदम रखे जा रहे हैं। पत्रकार वार्ता में प्रदेश अध्यक्ष , उपाध्यक्ष बसन्त कुमार, अमित जोशी, सुमित टिक्कू समेत कई लोग मौजूद थे।

ADVERTISEMENTSAd
ADVERTISEMENTS
भारत का पहला प्राइवेट ऑर्बिटल रॉकेट Vikram-1

🚀 भारत का पहला Private Orbital Rocket

Advertisement

Vikram-1 ने रचा इतिहास • पूरी वीडियो देखने के लिए नीचे क्लिक करें

▶️ अभी वीडियो देखें
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments