HomeBreaking Newsयह 'आम' नहीं 'आम'! दर्जन भर खूंखार ​कुत्ते कर रहे रखवाली, कीमत...

यह ‘आम’ नहीं ‘आम’! दर्जन भर खूंखार ​कुत्ते कर रहे रखवाली, कीमत 2.5 lakh kg

ADVERTISEMENTS

सीएनई डेस्क (Creative News Express)

Mangoes worth Rs 2.5 lakh per kg

🚨 अल्मोड़ा की नाक कट गई!
विदेशी पर्यटक ने दिखाई हकीकत
Almora News
पूरी रिपोर्ट देखने के लिए यहाँ क्लिक करें ▶
CNE - Creative News Express

आम को फलों के राजा के रूप में जाना जाता है। आम की ढेरों प्रजातियां हैं, लेकिन इनमें से एक ‘आम’ ऐसा भी है जो ‘आम’ आमों की तरह नहीं है। यहां हम बात कर रहे हैं फलों के राजा की जापानी प्रजाति ‘मियाजाकी’ की। खास बात यह है कि जपान की यह प्रजाति हिंदुस्तान में भी उपलब्ध है और अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत है ढ़ाई लाख रूपये प्रति किलो।

न्यूज ऐजेंसी ने दी बड़ी जानकारी

दरअलस प्रतिष्ठित न्यूज ऐजेंसी एएनआई की लेटस्ट रिपोर्ट में इसका जिक्र किया गया है। जिसके बाद से सभी का ध्यान इस ओर आकृष्ट होने लगा है। मीडिया रिपोर्ट में बताया गया है कि मध्य प्रदेश के जबलपुर में एक फल उत्पादक संकल्प सिंह परिहार के बगीचे में 52 किस्म के आम हैं। जिनकी रखवाली प्रशिक्षित सुरक्षाकर्मियों के अलावा दर्जन पर खूंखार कुत्ते कर रहे हैं।

चोरी की घटनाओं के बाद से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

काश्तकार संकल्प सिंह परिहार बताते हैं कि जब लोगों को पता चला कि उनके बगीचे में महंगी प्रजाति के आम हैं तो लोगों ने इसे चुराने की कोशिशें की। जिसके बाद वह सतर्क हो गये और बगीचे के आमों की रखवाली के लिए सुरक्षाकर्मियों और कुत्तों को रखना पड़ा है। वर्तमान में 12 कुत्ते रात—दिन इसकी रखवाली कर रहे हैं। खास तौर पर रात के वक्त विशेष ध्यान रखा जाता है। उन्होंने बताया कि ‘मियाजाकी’ नाम की जापानी प्रजाति का आम बहुत दुर्लभ है। इस प्रजाति का वैज्ञानिक नाम टाइनो नो टमैंगो है। यह जापान में उगता है, लेकिन यहां इसे उगाने के लिए काफी प्रयास करने पड़ते हैं। यह खाने में बेहद स्वादिष्ट व अन्य आमों की तुलना में अधिक वजनी होता है।

जबलपुर के बगीचे में 52 प्रजाति के आम

उल्लेखनीय है कि जबलपुर से करीब 20 किमी की दूरी पर संकल्प सिंह परिहार ने यह आम का बगीचा तैयार किया है। उनके पास दुर्लभ प्रजातियों के पौधो का अद्भुत कलेक्शन भी है। आम के तो उनके बगीचे में हजारों पेड़ उगे हैं। यहां आपको आम की कुल 52 प्रजातियां दिखाई देंगी। उन्होंने बताया कि इस कीमती वैरायटी के अलावा जापानी प्रजाति के उनके बगीचे में छह अन्य आम भी हैं।

ADVERTISEMENTS
🔴 EXCLUSIVE: भीषण बस हादसा!

हल्द्वानी से पिथौरागढ़ जा रही बस पलटी, मौके पर मची चीख-पुकार!

हादसे की पूरी वीडियो और रेस्क्यू अभियान देखने के लिए ऊपर क्लिक करें।

यूट्यूब पर देखें
⚠️ बागेश्वर में मौसम का ‘रौद्र’ रूप

पहाड़ों में भारी बारिश के बाद क्या हैं हालात? सीधे ग्राउंड ज़ीरो से देखें यह विशेष वीडियो रिपोर्ट।

▶ वीडियो देखने के लिए क्लिक करें
SOURCE: YOUTUBE SHORTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments