HomeUttarakhandBageshwarBageshwar News: प्रदर्शन कर मांगा कांडा—कमस्यारघाटी ब्लाक

Bageshwar News: प्रदर्शन कर मांगा कांडा—कमस्यारघाटी ब्लाक

— संघर्ष के लिए बनाई नई समिति
सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर

कांडा-कमस्यार घाटी को पृथक विकास खंड बनाने की मांग तेज हो गई है। विकास समिति ने प्रदर्शन किया और सरकार से लंबित मांग पूरी करने को कहा। ऐसा नहीं होने पर आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी।

रविवार को भद्रकाली पंचायत घर पर कांडा-कमस्यार विकास समिति ने प्रदर्शन किया। समिति के अध्यक्ष अधिवक्ता गोविंद भंडारी ने कहा कि पृथक विकास खंड की मांग को लेकर 1956 से संघर्ष किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि कांडा क्षेत्र के गांवों का विकास नहीं हो पा रहा है। सड़कों की हालत खराब है। पेयजल, संचार, स्वास्थ्य और शिक्षा के मायनों में क्षेत्र पिछड़ गया है। छोटी-छोटी इकाईयों से गांवों का विकास होगा।

इस दौरान नई समिति का गठन किया गया। जिसके लिए महेश रौठोर, हरीश सिंह डसीला को उपाध्यक्ष, सुरेश रावत सचिव, राजेंद्र सिंह गैड़ा कोषाध्यक्ष, पंकज डसीला मीडिया प्रभारी, एडवोकेट दीवा नसिंह माजिला जिला संयोजक चुने गए। डा. नंद राम, भवान सिंह धपोला, खड़क सिंह धामी को संरक्षक बनाया गया। उन्होंने कहा कि 24 जुलाई को अगली बैठक होगी। जिसमें पृथक ब्लाक के लिए संघर्ष पर मंथन होगा। इस दौरान सूजर कुमार, गोपाल सिंह, राजेंद्र सिंह, रमेश बोरा आदि मौजूद थे।

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments